Ro no D15139/23

जिंदल स्टील छत्तीसगढ़ लिमिटेड,7.5एमटीपीए इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट 2400 MW 3×800 जिंदल थर्मल पावर प्लांट एवं 500 MW जिंदल सोलर पावर प्लांट के लिए राज्य शासन के बीच एमओयू हस्ताक्षरित.

 

रायपुर:01.07.2025 छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से जिंदल स्टील छत्तीसगढ़ लिमिटेड,500 MW सोलर पावर,2400 MW थर्मल पावर प्लांट व राज्य सरकार के बीच 7.5 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) क्षमता वाले एक स्टील प्लांट की स्थापना हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस परियोजना के लिए 75,000 करोड़ रुपए का प्रस्तावित निवेश किया जाएगा।

इस समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय व श्री रजत कुमार सचिव एवं संयोजक राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड वाणिज्य एवं उद्योग विभाग एवं उद्योग जगत के कई अधिकारी मौजूद रहे । इस परियोजना से न केवल स्थानीय रोजगार सृजन में सहायक होगा, बल्कि ये राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगा।

जिंदल समूह के श्री प्रदीप टंडन, ने कहा कि हम इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ में औद्योगिक आधार को बढ़ावा देने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। हमें विश्वास है कि इस स्टील प्लांट के माध्यम से हम उच्च गुणवत्ता वाले स्टील उत्पादन के साथ-साथ स्थानीय जनसमुदाय के लिए विकास के नए अवसर उत्पन्न कर सकेंगे।”

सरकार ने भी इस एमओयू को राज्य में औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस प्रकार के औद्योगिक निवेश छत्तीसगढ़ को एक वैश्विक औद्योगिक हब बनाने के हमारे लक्ष्य को साकार करने में मदद करेंगे।”
इस स्टील प्लांट व पावर प्लांट की स्थापना से संबंधित कार्य जल्द ही शुरू होंगे, और इसे राज्य के विकास एवं स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में निश्चित ही सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

  • Related Posts

    स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई

    रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई माह में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज   रायपुर 27 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाई…

    Read more

    छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

    *खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना पर करेंगे मंथन*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी होंगे शामिल,…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच