Ro no D15139/23

संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा ने किया बिहान समूहों की महिलाओं से संवाद

धमतरी, 11 जुलाई 2025 भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती स्वाति शर्मा आज कुरूद विकासखंड के ग्राम चर्रा पहुँचीं। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत गठित स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के साथ बैठक कर उनके कार्यों की जानकारी ली और उन्हें प्रोत्साहित किया। श्रीमती शर्मा ने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और एक-दूसरे से सीखकर सामूहिक रूप से आगे बढें। उन्होंने महिलाओं से कहा कि उनके कार्यों को और बेहतर बनाने के लिए नवाचार और तकनीकी सहायता को अपनाना होगा। श्रीमती शर्मा ने समूह की प्रत्येक महिला से उनके कार्यों की जानकारी ली और सुझाव भी आमंत्रित किए। उन्होंने कहा कि जिले की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार कोसा उत्पादन यहाँ की विशिष्टता है और इसे मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। श्रीमती शर्मा ने कहा कि सीआईएफ के तहत समूहों को बडा ऋण मिल सकता है, जिसमें तकनीकी मार्गदर्शन अनिवार्य रूप से लिया जाए। साथ ही उन्होंने पर्यटन की संभावनाओं को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण पर्यटन को बढावा देने के लिए स्थानीय जानकारी रखने वाली महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा सकता है। साथ ही, स्थानीय व्यंजनों के माध्यम से कुकिंग आधारित आय भी अर्जित की जा सकती है।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुआयामी प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि सभी विभागों को समन्वित कर महिलाओं को फर्मा सेक्टर में औषधीय पौधों की खेती हेतु एक-एक लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, जिले की महिलाओं द्वारा प्लांटेशन, हॉर्टीकल्चर, पोल्ट्री, साड़ी निर्माण, रेडीमेड कपड़े, दूध संग्रहण, ड्रोन ऑपरेशन, एलईडी निर्माण, केयर टेकर, पशु चिकित्सा एआई एवं वैक्सीनेशन जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है, जिन्हें अब बडे स्तर पर विस्तार दिया जा रहा है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि 362 सहकारी समितियों का ऑडिट सीए के माध्यम से कराया जा रहा है और जिले की 10 दीदियों को ऑडिट प्रशिक्षण भी दिया गया है। दुर्गम क्षेत्रों की महिलाओं को ई-रिक्शा भी ऋण पर प्रदान किया गया है। शीघ्र ही जिले में एक बड़ी कंपनी द्वारा महिलाओं को सोलर पैनल रिपेयरिंग और एलईडी निर्माण का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सभी आवश्यक संसाधन और योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने जिले में लखपति दीदियांे द्वारा किये जा रहे विशेष कार्यो एवं दीदियों के जीवन में आने वाले बदलावों पर भी विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने सपनों से समृद्धि लखपति दीदी की उड़ान नामक पुस्तिका का विमोचन भी किया।

  • Related Posts

    धमतरी में नीलगाय का अवैध शिकार, डॉग स्कॉड की मदद से आरोपी गिरफ्तार

    धमतरी, 23 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) वनमंडल धमतरी के अंतर्गत वन परिक्षेत्र केरेगांव में नीलगाय के अवैध शिकार का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 मार्च…

    Read more

    स्वरोजगार प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश, उद्योग विकास पर कलेक्टर ने की विस्तृत समीक्षा बैठक

    धमतरी, 23 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के विभिन्न बैंकों के रीजनल मैनेजर एवं उद्योगपतियों की अलग अलग बैठक…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?