Ro no D15139/23

हनुमंत कृपा का आलोक बिखेरने जा रही कवर्धा की ‘हनुमंत वाटिका’

*भक्ति, सौंदर्य और संस्कृति का संगम बनेगी यह दिव्य वाटिका का लोकार्पण 18 अक्टूबर को*

कवर्धा-भक्तिभाव, संस्कृति और लोक आस्था की पवित्र धरती धर्मनगरी कवर्धा एक नए अध्याय की ओर अग्रसर है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के निर्देशानुसार एवं उनके सोंच व मंशानुरूप नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कवर्धा शहर में विकास कड़ी को जोड़ते हुए भोजली तालाब के समीप विकसित ‘‘हनुमंत वाटिका’‘ का निर्माण किया गया है जिसका लोकार्पण समारोह 18 अक्टूबर शनिवार को शुभ मुहुर्त मंे पवित्र मंत्रोच्चार के साथ विधिवत् रूप से संपन्न होगा।

*भक्ति, सौंदर्य और संस्कृति का संगम-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि भव्य हनुमंत वाटिका का निर्माण नगर के सौंदर्यीकरण एवं आध्यात्मिक उत्थान के उद्देश्य से किया गया है। यहाँ स्थापित भगवान श्री हनुमान जी की विशालकाय प्रतिमा नगर के मध्य में श्रद्धा भक्ति का केंद्र बनेगी। हरीतिमा से आच्छादित परिसर, सुंदर पथ वाटिकाएँ, विद्युत प्रकाश से सुसज्जित यह स्थान श्रद्धालुओं को भक्ति और आस्था का अद्वितीय अनुभव कराएगा। उन्होनंे बताया कि यह वाटिका न केवल नगरवासियों के लिए सुकुन स्थल है, बल्कि ध्यान, साधना और आत्मिक एकाग्रता का केन्द्र भी सिद्ध होगी। नगर पालिका परिषद ने इसे ‘‘आध्यात्मिक सौंदर्य का प्रतीक‘‘ बताते हुए इसके संरक्षण एवं नियमित धार्मिक आयोजन की योजना बनाई है।

*अवैध कब्जों को हटाकर बनाया भक्ति व सौंदर्य का प्रतीक स्थल*
कभी अव्यवस्था, झोपड़ीनुमा दुकानों और अवैध कब्जों के कारण बदहाल रहा भोजली तालाब परिसर आज अपने नए स्वरूप में भक्ति, सौंदर्य और स्वच्छता का अद्भुत उदाहरण बन गया है। नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा इस स्थल को पूरी तरह नवजीवन देते हुए अब इसे ‘हनुमंत वाटिका’ के नाम से विकसित किया गया है। जहाँ कभी अस्वच्छता और अतिक्रमण का अंबार दिखाई देता था, वहीं आज हरी-भरी वाटिका, वॉकिंग ट्रैक, ओपन जिम और बच्चों के लिए झूले व फिसल पट्टी जैसी आधुनिक सुविधाएँ निर्मित की गई हैं। नगर पालिका के इस प्रयास ने न केवल उस क्षेत्र की सूरत बदल दी है, बल्कि कवर्धा नगर को एक नई पहचान भी दी है।

*कवर्धा नगर के गौरव का प्रतीक बनेगी यह वाटिका*
‘हनुमंत वाटिका’ कवर्धा नगर की पहचान में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ने जा रही है। यह न केवल नगर की आध्यात्मिक धरोहर होगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भक्ति और सौंदर्य का संगम भी सिद्ध होगी। यह स्थल सदा नगर को आलोकित करेगा। जहाँ भक्ति की ज्योति और हनुमंत कृपा का प्रकाश अनंतकाल तक बना रहेगा।

*भव्य आयोजन की तैयारियाँ पूरी*
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि लोकार्पण समारोह हेतु नगर पालिका द्वारा समुचित तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। स्थल पर पुष्प सजावट, प्रकाश व्यवस्था एवं धार्मिक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की व्यवस्था की गई है। लोकार्पण के उपरांत यहाँ प्रतिदिन निर्धारित समय पर आम लोगों के लिए खोली जावेगी। ताकि नियमित वॉकिंग, प्राणायम, योग सहित अन्य लगे खेल उपकरणों का आनंद लिया जा सके। उन्होनें आग्रह किया है कि दिनांक 18 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे हनुमंत वाटिका अपने परिवार सहित उपस्थित होकर भगवान श्री हनुमान जी के चरणों में नमन करें तथा हनुमंत कृपा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

*इनके आतिथ्य में होगा लोकार्पण*
हनुमंत वाटिका का लोकार्पण 18 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र संतोष पांडेय, दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर राजीव लोचन जी महराज, कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला भाजपाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी,ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, पूर्व विधायक सियाराम साहू, पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर, शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सतविंदर पाहुजा, नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल सहित सभापतिगण, पार्षदगणों की उपस्थित में संपन्न होगा।

  • Related Posts

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में महिला मोर्चा पंडरिया द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

    *होली मिलन समारोह में पंडरिया विधायक भावना बोहरा संग महिला मोर्चा ने उत्साह और उल्लास के साथ खेली होली* रंगों के पावन उत्सव होली के अवसर पर 2 मार्च को…

    Read more

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में गो-वंश संरक्षण एवं संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों के विषय में उठाया प्रश्न

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रदेश में गो-वंश संरक्षण व संवर्धन एवं सांस्कृतिक आयोजनों के सन्दर्भ में विधानसभा में मुद्दा उठाया। इस दौरान उन्होंने…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख