Ro no D15139/23

दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण की दिशा में खैरागढ़ जिले की पहल

*कलेक्टर ने किया अवधी भाषा की प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपि का अवलोकन*

रायपुर , 17 मई 2026// भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की महत्वपूर्ण पहल “ज्ञान भारतम पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान” के अंतर्गत जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण का कार्य लगातार जारी है। कलेक्टर श्री इंद्रजीत चंद्रावल के मार्गदर्शन में जिले में संरक्षित प्राचीन पांडुलिपियों का सर्वेक्षण कर ज्ञान भारतम ऐप के माध्यम से उनका पंजीयन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज ठाकुरपारा खैरागढ़ निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक श्री गोपाल दीक्षित के पास सुरक्षित दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपि का अवलोकन कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्री इंद्रजीत चंद्रावल द्वारा किया गया। श्री दीक्षित ने जानकारी दी कि यह हस्तलिखित पांडुलिपि अवधी भाषा में लिखी गई है, जिसमें घोड़ों से संबंधित विस्तृत जानकारी संकलित है। उन्होंने बताया कि प्राचीन समय में घोड़े यातायात एवं आवागमन का प्रमुख साधन हुआ करते थे, इसलिए यह ग्रंथ ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस दौरान श्री दीक्षित द्वारा सन 1925 ईस्वी के ब्रिटिशकालीन स्टाफ एवं तत्कालीन दीवान के हस्तलिखित पत्र भी प्रदर्शित किए गए, जिन्हें देखकर अधिकारियों ने इसे ऐतिहासिक धरोहर बताते हुए सराहना की।

कलेक्टर श्री चंद्रावल ने कहा कि जिले में संरक्षित ऐसी दुर्लभ पांडुलिपियां हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। इनके संरक्षण एवं डिजिटलीकरण से आने वाली पीढ़ियों को इतिहास और परंपरा से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर श्री सुरेंद्र ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी श्री टांकेश्वर प्रसाद साहू, प्रभारी प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार साखेद, प्रापपादक मंगलानंद झा सहित श्री गोपाल दीक्षित के पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति उमरेली के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

      कोरबा 09 जून 2026/जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति मर्यादित उमरेली पंजीयन क्रमांक 121 जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल जिले में प्रथम दिन 32 आवेदन हुए प्राप्त

      कोरबा 09 जून 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से प्रदेशवासियों की सरकार तक पहुंच को और अधिक सरल, सुलभ एवं प्रभावी बनाने के…

    Read more

    NATIONAL

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित