Ro no D15139/23

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26: धान खरीदी में दिखा उत्साह, किसानों के हाथों में पहुंच रही सशक्त आय’

’मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय की जनहितैषी नीतियों से बढ़ा किसानों का भरोसा’

मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय के नेतृत्व में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी की व्यापक और व्यवस्थित तैयारियों ने जिले भर में उत्साह का माहौल बना दिया है। धान खरीदी केंद्रों में इस वर्ष किसानों की विशेष सक्रियता देखी जा रही है। तौल से लेकर भुगतान तक की संपूर्ण प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रबंध समय रहते सुनिश्चित किए गए हैं। किसानों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य स्तर से लेकर जिले के प्रत्येक धान उपार्जन केंद्र तक सभी व्यवस्थाएँ मजबूत की गई हैं।
इस वर्ष धान खरीदी का सबसे बड़ा आकर्षण मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में घोषित 3100 रुपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य है। मुख्यमंत्री   साय की इस ऐतिहासिक घोषणा ने किसानों में नया जोश और उत्साह भरा है। समर्थन मूल्य में वृद्धि से किसानों को न केवल आर्थिक मजबूती मिली है, बल्कि खेती को लाभकारी और स्थायी बनाने की दिशा में भी बड़ा कदम सिद्ध हुआ है। इसी सकारात्मक माहौल के बीच कोरबा जिले के ग्राम तिलकेजा के युवा किसान श्री राहुल सिंह सफलता और उत्साह का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आए हैं। मात्र एक एकड़ भूमि में खेती करने वाले राहुल ने पिछले वर्ष 10 क्विंटल धान का विक्रय किया था। इस वर्ष भी उनकी फसल अच्छी हुई और वे बेहद उत्साहित है। पिताजी के निधन के बाद उन्होंने अपनी माता जी के साथ खेती की जिम्मेदारी संभाली है। सीमित संसाधनों के बावजूद राहुल खेती को आगे बढ़ाने की निरंतर कोशिश कर रहे हैं, और राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों ने उनके सपनों को नई दिशा दी है।
राहुल बताते हैं “सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य मिलना हम किसानों के लिए बहुत बड़ा सहारा है। इससे खेती को जारी रखना आसान होता है और आर्थिक मजबूती भी मिलती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का यह निर्णय वाकई किसानों के जीवन में बदलाव ला रहा है।” वे बताते हैं कि धान बेचने से प्राप्त राशि का वे उपयोग कृषि कार्यों को आगे बढ़ाने और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में करते हैं। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और कृषि कार्यों में उनका उत्साह भी बढ़ा है।
सहकारी समिति में मिल रही सुविधाओं के संबंध में  राहुल सिंह अत्यंत संतुष्ट दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की व्यवस्थाएँ पहले से कहीं बेहतर और सुव्यवस्थित हैं। किसानों के इंतजार के लिए पेयजल, शेड, बैठने की व्यवस्था और तौल प्रक्रिया की पारदर्शिता जैसे प्रबंधों ने धान विक्रय को सहज और सुगम बना दिया है। समिति के कर्मचारी लगातार सहयोग करते हैं और किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होती है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस अंतर्गत पंजीयन या बिजली बिल भुगतान से जुड़ी प्रक्रिया के लिए होगा शिविर का आयोजन साइबर ठगों से बचने पॉवर कंपनी ने की उपभोक्ताओं से अपील बिजली की जानकारी या सहायता के लिए उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क करें सतर्कता ही समझदारी है, सावधानी बरते और साइबर ठगी से बचें

     जशपुरनगर 20 मार्च 2026/बिजली आज हमारी मूलभूत जरूरतों में शामिल हो चुकी है और इसके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। कई परिवार आर्थिक कारणों से समय पर बिजली…

    Read more

    कलेक्टर ने जिला खनिज न्यास और शासी परिषद प्रबंध कारिणी समिति ली बैठक राशि का उपयोग स्वास्थ्य, शिक्षा,कौशल विकास और किसानों को लाभान्वित करने के लिए किया जाएगा शासन के नियमों के तहत ही कार्य होंगे स्वीकृत

    नियमों का उलंघन करने और गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बहुत जरूरी जशपुरनगर 20 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….