Ro no D15139/23

धमतरी के कर्राघाटी में तेंदुए का आतंक: दो ग्रामीणों पर हमले के बाद मादा तेंदुआ मृत मिली, वन विभाग ने शुरू की जांच

घायलों का अस्पताल में उपचार, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज, मौत के कारणों की न्यायिक जांच जारी

 

धमतरी, 1 अगस्त / 2026 धमतरी वनमंडल के बिरगुड़ी परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्राघाटी में शुक्रवार देर रात तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई। तेंदुए ने दो ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वहीं कुछ घंटे बाद एक ग्रामीण के घर के बरामदे में मादा तेंदुआ मृत अवस्था में मिली। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए नगरी सिविल अस्पताल भेजा। साथ ही नियमानुसार उनके परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

 

वन विभाग के अनुसार, घायल ग्रामीणों में धरम नेताम (30 वर्ष) और गांधी राम (55 वर्ष) शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात तेंदुआ पहले गांधी राम के घर में घुसा और उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भागकर करीब 500 मीटर दूर अंजोर सिंह के घर में घुस गया। सूचना मिलने पर धरम नेताम और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तेंदुए को भगाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान तेंदुए ने धरम नेताम पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और घरों में शरण ली। कुछ देर बाद तेंदुआ फिर उसी घर में लौट आया, जिसके बाद ग्रामीण पीछे के रास्ते से निकलकर सुरक्षित स्थान पर चले गए। सुबह लौटने पर अंजोर सिंह के घर के बरामदे में मादा तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ी मिली, जिसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई।

 

सूचना मिलते ही संयुक्त वनमंडलाधिकारी एस.एस. नाविक, उप वनमंडलाधिकारी संजय रौतिया, वनक्षेत्रपाल धीरेन्द्र साहू, संदीप सोम सहित वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। वन विभाग ने वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

वनमंडलाधिकारी श्री जाधव श्रीकृष्ण (भा.व.से.) ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मादा तेंदुए का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसकी मौत के कारणों की न्यायिक जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया तथा नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार किया गया। शवदाह के दौरान सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अंबिका मरकाम भी उपस्थित रहीं।

 

वन विभाग ने बताया कि तेंदुए की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल