Ro no D15139/23

अपना पैसा निकालने बैंक में अब नहीं लगाना पड़ेगा लाईन

ग्राम पंचायत में अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केन्द्र खुलने से महिलाओं में उत्साह

धमतरी। ग्राम पंचायतों में अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केन्द्र खुल जाने से ग्रामीण महिलाओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है। आज इन केन्द्रों की शुरूआत के दिन ही अछोटा ग्राम पंचायत में लगभग 40 स्थानीय महिलाओं ने शासन की महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि का आहरण किया। अपनी ग्राम पंचायत में आसानी से अपने बैंक खाते से पैसा निकालने की खुशी श्रीमती चेतना देवांगन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ भी साझा की। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चेतना देवांगन से संवाद किया। उन्होंने इन सुविधा केन्द्रों के ग्राम पंचायतों में शुरू होने पर सभी उपस्थित महिलाओं और लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री के पूछने पर श्रीमती चेतना देवांगन ने खुशी-खुशी बताया कि आज ही केन्द्र शुरू हुआ है और उन्होंने महतारी वंदन योजना की दो महीने की राशि दो हजार रूपये निकाले हैं। श्रीमती देवांगन ने बताया कि अब उन्हें धमतरी भी नहीं जाना पड़ेगा और बैंक में लम्बी लाईन में भी नहीं लगना पड़ेगा। चेतना ने बताया कि धूप, बरसात या कड़ाके की ठंड में गांव से 7-8 किलोमीटर दूर धमतरी के बैंक तक जाने में भारी असुविधा होती है। उस पर अपने ही पैसे निकालने के लिए बैंक की लम्बी लाईन में भी लगना पड़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने अब हम महिलाओं की इस समस्या का भी समाधान कर दिया है। अब पंचायत में ही डिजीटल सुविधा केन्द्र खुल जाने से हमें धमतरी तक नहीं जाना पड़ेगा और ना ही बैंक की लाईन में लगना पड़ेगा।

इसी तरह एक अन्य महिला श्रीमती रूखमणी ने भी बताया कि अपने गांव से धमतरी तक जाने में बस- टैक्सी में 20-25 रूपये तक खर्च हो जाते हैं। बड़ौदा बैंक के अलावा किसी दूसरे बैंक के कियोस्क सेंटर से आधार कार्ड से पैसे निकालने में भी 20 रूपये शुल्क देना पड़ता है। श्रीमती रूखमणी ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए बताया कि अब यह दोनों खर्चे बच जाएंगे। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में ही बच्चो और जरूरतमंदों के जाति, आय, निवास जैसे प्रमाण पत्र भी आसानी से बन सकेंगे। उपस्थित सभी महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री साय का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और उन्हें इस सुविधा केन्द्र की शुरूआत के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    किसानों को इस वर्ष 904 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण

    *नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के निर्देश*   *सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा की*   रायपुर, 19 अगस्त…

    Read more

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

    रायपुर, 19 अगस्त 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शहरी गैस…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ