Ro no D15139/23

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी का निरीक्षण

छोटे बच्चों को बांटी चॉकलेट

धमतरी । प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती रजवाड़े ने आज सुबह धमतरी जिले के ग्राम तेलिनसत्ती में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में फर्श पर बैठकर बच्चों के साथ खेल-खेल में परिचय प्राप्त किया। बच्चों के नाम पूछे और उन्हें चॉकलेट बांटीं। इस दौरान श्रीमती रजवाड़े ने बच्चों से नाश्ता करने और भोजन के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अधिकारी, कर्मचारियों को बच्चों को निर्धारित समय पर नाश्ता और भोजन कराने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने पोषक आहार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। श्रीमती रजवाड़े ने तेज गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के लिए पीने का पानी के साथ-साथ ओआरएस घोल आदि की व्यवस्था भी रखने को कहा। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही खोलने के निर्देश दिए। मंत्री ने आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को अच्छे से पढ़ाने, उन्हें खेल-खेल में व्यवहारिक ज्ञान कराने और साफ-सफाई का महत्व बताने के भी निर्देश दिए।

  • Related Posts

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    जिला स्तरीय संयुक्त मॉक अभ्यास आयोजन 20 अगस्त को घुनघुटा बांध में नागरिकों से आपदा प्रबंधन की तैयारियों में सहयोग की अपील

      अम्बिकापुर 19 अगस्त 2026/   छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ