Ro no D15139/23

सहायक विकास विस्तार अधिकारी पदों हेतु सूची जारी, दावा आपत्ति 28 जनवरी तक

रायपुर, 19 जनवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) सहायक विकास विस्तार अधिकारी पद के लिए अभ्यार्थियों के दस्तावेजों सत्यापन के बाद पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। अभ्यर्थी विभाग की वेबसाईट prd.cg.gov.in पर सूची का अवलोकन कर दावा-आपत्ति 28 जनवरी 2026 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। अभ्यर्थी दावा आपत्ति आवेदन एवं दस्तावेज स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के माध्यम से कार्यालयीन समय में विकास आयुक्त कार्यालय, छत्तीसगढ़ नवा रायपुर अटल नगर में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले किसी भी प्रकार के दस्तावेज़ अथवा दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि विकास आयुक्त कार्यालय, छत्तीसगढ़ नवा रायपुर अटल नगर द्वारा सहायक विकास विस्तार अधिकारी पदों हेतु छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा जारी प्रावधिक प्रावीण्य सूची के आधार पर अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन अक्टूबर 2025 तथा शेष अभ्यर्थियों को 04 नवंबर 2025 को दस्तावेज सत्यापन हेतु अंतिम अवसर प्रदान किया गया था।

  • Related Posts

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय द्वारा रूरल टेक्नोलॉजी विभाग में सुरभि पांडेय को मिला डॉक्टरेट उपाधि

    रायपुर, दिनांक 26 जुलाई 2026/ गुरु घासीदास विश्वविद्यालय द्वारा रूरल टेक्नोलॉजी विभाग में कु. सुरभि पांडेय को डॉक्टरेट उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. भास्कर चौरसिया…

    Read more

     ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर में ‘महाचतुर शुद्धि सहस्र कलशम्-2026’ का दूसरा दिन संपन्न

    एकादश रुद्राभिषेक, कूष्माण्डी एवं तिल होमम तथा उमामहेश्वर होमम से गूंजा देवालय   *कवर्धा।* छत्तीसगढ़ के ‘खजुराहो’ के नाम से विख्यात कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक एवं प्राचीन भोरमदेव महादेव मंदिर…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार