Ro no D15139/23

ऋण वसूली शिविर 14 से 29 जनवरी तक

जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. धमतरी द्वारा संचालित दिव्यांग स्वरोजगार योजना एवं राष्ट्रीय निगम की योजनाओं में लाभान्वित सभी ऋणी हितग्राहियों से ऋण वसूली के लिए आगामी 14 से 29 जनरी तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति ने बताया कि 14 जनवरी को सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक कलेक्टोरेट प्रथम तल कक्ष क्रमांक 48 स्थित जिला अंत्यावसायी में शिविर लगाया जाएगा। इसी तरह 20 जनवरी को दोपहर 12 से 3 बजे तक जनपद पंचायत भवन कुरूद, 22 जनवरी को जनपद पंचायत मगरलोड और 29 जनवरी को अंत्यावसायी प्रशिक्षण केन्द्र नगरी में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने यह भी कहा कि इन शिविरों में हितग्राही ऋण की किश्त जमा कर रसीद प्राप्त करें और दाण्डिक ब्याज से बचने के लिए सम्पूर्ण बकाया राशि अदा करें।
क्रमांक-41/1542/ अमित
समाचार
शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में प्राचार्यों को सख्त निर्देश
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने कलेक्टर का अल्टीमेटम, लक्ष्य तय
धमतरी 07 जनवरी 2026/जिले में आगामी बोर्ड परीक्षाओं के बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं जिले के समस्त प्राचार्यों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि कक्षा 10 वीं का न्यूनतम 80 प्रतिशत एवं कक्षा 12 वीं का 90 प्रतिशत से अधिक परीक्षा परिणाम सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन विद्यालयों के परिणाम आशानुरूप नहीं होंगे, उसकी जिम्मेदारी संबंधित प्राचार्य की होगी तथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ होने में अब बहुत कम समय शेष है, ऐसे में सभी अधिकारी एवं प्राचार्य बच्चों की पढ़ाई पर पूरा फोकस करें, ताकि परीक्षा परिणाम में उल्लेखनीय सुधार हो सके।
उन्होंने सभी बीआरसी, बीईओ, एपीसी, डीएमसी एवं डीईओ को सतत निरीक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन देने तथा तुलनात्मक समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक विकासखंड से कम से कम 5-5 विद्यालयों को शत्-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हेतु चिन्हांकित करने को कहा।
कलेक्टर ने अर्धवार्षिक परीक्षा के आधार पर कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर विशेष अध्यापन योजना तैयार करने एवं मेधावी विद्यार्थियों की सूची बनाकर उन्हें और बेहतर मार्गदर्शन देने के निर्देश जिला एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक प्रत्येक सप्ताह आयोजित की जाए और प्रगति पर नियमित चर्चा हो।
इसके अलावा विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए विगत 5 वर्षों के प्रश्नपत्र हल कराने के निर्देश दिए गए। सभी शिक्षकों का VSK ऐप में पंजीयन सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान कलेक्टर ने विद्यालयों में विषयवार प्राप्त अंकों की भी समीक्षा की।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर  कल्पना ध्रुव, जिला शिक्षा अधिकारी   अभय जायसवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम

    *इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ* *डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने हेतु शासन की नवीन पहल* रायपुर, 16 मार्च, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजधानी रायपुर…

    Read more

    मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *पर्यावरण संरक्षण, जैव संवर्धन तथा वनवासियों की आजीविका को मजबूत करने सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री श्री कश्यप* *वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को ई-कुबेर योजना हेतु मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार* *वन आवरण…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में