Ro no D15139/23

राजनांदगांव जिले के विकास में महंत राजा दिग्विजय दास एवं रानी सूर्यमुखी देवी का रहा विशेष योगदान : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

*- श्रीमती सूर्यमुखी देवी राजगामी सम्पदा न्यास राजनांदगांव की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू एवं उपाध्यक्ष श्री मनोज निर्वाणी ने किया पदभार ग्रहण*

 

*- विधानसभा अध्यक्ष ने नए दायित्व के लिए दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*

 

राजनांदगांव 05 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थित में आज स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में श्रीमती सूर्यमुखी देवी राजगामी सम्पदा न्यास राजनांदगांव की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू एवं उपाध्यक्ष श्री मनोज निर्वाणी ने हस्ताक्षर कर पदभार ग्रहण किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने श्रीमती सूर्यमुखी देवी राजगामी सम्पदा न्यास राजनांदगांव की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू एवं उपाध्यक्ष श्री मनोज निर्वाणी को नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारे देश में स्वतंत्रता के पहले 565 से अधिक रियासतें थी। उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के एकीकरण का कार्य किया। राजनांदगांव के तत्कालीन महंत राजा दिग्विजय दास ने विलय पत्र पर सबसे पहले हस्ताक्षर किए। उन्होंने रेलवे लाईन एवं औद्योगिक विकास के लिए जमीन दान में दी, जिससे राजनांदगांव में विकास की गति बढ़ी। यह उनकी व्यापक सोच का परिणाम है कि उन्होंने अपनी संपत्ति एवं महल शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया, जहां आज शासकीय दिग्विजय कालेज है। महंत राजा दिग्विजय दास एवं रानी सूर्यमुखी देवी को स्मरण किया। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष से कहा कि आगे भी वे जिले में अच्छे कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाएं तथा विकास में अपना योगदान दें।

श्रीमती सूर्यमुखी देवी राजगामी सम्पदा न्यास राजनांदगांव की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को कोटिश: धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वे कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रभावना के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का प्रतिसाद मिला है। प्रेरणा, व्यक्तित्व निर्माण के साथ ही राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि श्रीमती सूर्यमुखी देवी राजगामी सम्पदा न्यास राजनांदगांव की विरासत को संभालने का अवसर मिला है। शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनका योगदान रहा। श्रीमती पूर्णिमा साहू ने अपने जीवन के संषर्घों का स्मरण किया तथा उपलब्धि मिलने पर अपने माता-पिता को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल श्री नीलू शर्मा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल श्री योगेशदत्त मिश्रा, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव श्री सचिन बघेल, उपाध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक श्री भरत वर्मा, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री खूबचंद पारख, श्री संतोष अग्रवाल, श्री पुरूषोत्तम गांधी, श्री रमेश पटेल, श्री भावेश बैद, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा सहित विभिन्न समाज के पदाधिकारी तथा वरिष्ठजन, अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन श्रीमती सूर्यमुखी देवी राजगामी सम्पदा न्यास राजनांदगांव के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री मनोज निर्वाणी ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्री अमर लालवानी द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    विकसित कृषि संकल्प अभियान 2026 का शुभारंभ, किसान रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना

    धमतरी, 05 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खरीफ वर्ष 2026 की तैयारियों को सुदृढ़ और वैज्ञानिक बनाने के उद्देश्य से जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2026 का गरिमामयी शुभारंभ…

    Read more

    बलौदा बाजार जिले की 4 स्वास्थ्य संस्थाएं हुईं एनक्यूएएस प्रमाणित

    *अब तक जिले में कुल 54 एनक्यूएएस प्रमाणित संस्थाएं*   रायपुर, 5 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बलौदाबाजार जिले में स्वास्थ्य संस्थाओं द्वारा दी जा रही सुविधाओं पर राष्ट्रीय स्तर…

    Read more

    NATIONAL

    ध्रुवीकरण की बदली धारा, नये सितारे का उदय और वेंटिलेटर पर वामपंथ

    ध्रुवीकरण की बदली धारा, नये सितारे का उदय और वेंटिलेटर पर वामपंथ

    पश्चिम बंगाल में कौन होगा मुख्यमंत्री, नाम तय करने कोलकाता आ रहे अमित शाह और राजनाथ सिंह

    पश्चिम बंगाल में कौन होगा मुख्यमंत्री, नाम तय करने कोलकाता आ रहे अमित शाह और राजनाथ सिंह

    116 नारियल फोड़कर टीवीके प्रमुख विजय की जीत का जश्न, देखें खास सेलिब्रेशन का वीडियो

    116 नारियल फोड़कर टीवीके प्रमुख विजय की जीत का जश्न, देखें खास सेलिब्रेशन का वीडियो

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने की पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने की पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ

    धरती के नक्शे से उसका नामोनिशान मिटा देंगे, अगर… अब ट्रंप ने ईरान को क्यों धमकाया?

    धरती के नक्शे से उसका नामोनिशान मिटा देंगे, अगर… अब ट्रंप ने ईरान को क्यों धमकाया?

    बंगाल में पहली बार हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण काफी प्रभावी साबित हुआ

    बंगाल में पहली बार हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण काफी प्रभावी साबित हुआ