Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना बनी राखी के जीवन का संबल संकट के समय बच्चों की परवरिश और स्वरोजगार का मिला आधार

अम्बिकापुर 22 अप्रैल 2026/  छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी ’महतारी वंदन योजना’ प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में खुशहाली और आत्मविश्वास का संचार कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह योजना उन महिलाओं के लिए विशेष रूप से वरदान साबित हो रही है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी है। ऐसी ही एक मिसाल पेश की है ग्राम कर्रा, पाटी पारा की रहने वाली श्रीमती राखी ने।

कठिन समय में मिला शासन का साथ
राखी का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। पिछले वर्ष एक दुखद हादसे में आकाशीय बिजली गिरने से उनके पति का निधन हो गया। दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी और घर चलाने की चुनौती उनके सामने खड़ी थी। ऐसे कठिन समय में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ उनके लिए एक बड़ी राहत बनकर आई।

योजना से संवर रहा बच्चों का भविष्य और सिलाई का काम
राखी बताती हैं कि हर महीने उनके खाते में आने वाले 1000 की राशि ने उनकी आर्थिक चिंता को काफी हद तक दूर कर दिया है। उन्होंने इन पैसों से अपने दोनों बच्चों के लिए पौष्टिक आहार का इंतजाम किया। राखी खेती-बाड़ी के साथ-साथ सिलाई का काम भी करती हैं। योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे सिलाई की सामग्री खरीदने में करती हैं। इससे वे गाँव की अन्य महिलाओं के ब्लाउज़ और कपड़े सिलकर अपनी आय बढ़ा रही हैं।

योजना के लिए जताया आभार
राखी ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा,महतारी वंदन योजना से मिल रही सहायता के लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम जैसी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया। इन पैसों से अब मुझे छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ता।

महिला सशक्तिकरण की नई इबारत
शासन की एक छोटी सी आर्थिक मदद किसी परिवार की दिशा बदल सकती है। महतारी वंदन योजना ने न केवल राखी को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि उनके बच्चों के भविष्य को भी सुरक्षित किया है। आज राखी अपने गाँव में स्वावलंबन की एक नई पहचान बन चुकी हैं।

  • Related Posts

    शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    अम्बिकापुर 13 जुलाई 2026/  शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में सोमवार को शाला प्रवेशोत्सव सह साइकिल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत…

    Read more

    पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर के स्काउट्स और गाइड्स ने राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर में दिखाया उत्कृष्ट कौशल  

       जगदलपुर, 13 जुलाई 2026/ केन्द्रीय विद्यालय संगठन रायपुर संभाग के भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में हाल ही में पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर का गौरवपूर्ण आयोजन किया…

    Read more

    NATIONAL

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना