Ro no D15139/23

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व ’’अटूट आस्था के 1000 वर्ष’’ के जिले में सफल आयोजन हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नोडल अधिकारी नियुक्त

अम्बिकापुर 22 अप्रैल 2026/  छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार सोमनाथ स्वाभिमान पर्व ’’अटूट आस्था के 1000 वर्ष’’ 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 की अवधि के लिए एक वर्षव्यापी राष्ट्रीय स्मरणोत्सव के रूप में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की समन्वित भागीदारी के साथ आयोजित किया जाना है। ताकि व्यापक पहुंच और जनभागीदारी सुनिश्चित किया जा सके।

शासन के निर्देशानुसार जिले में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व ’’अटूट आस्था के 1000 वर्ष’’ के आयोजन के तहत् दिए जाने वाले दिशा-निर्देश का पालन एवं क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यह आयोजन दो प्रमुख स्तंभो अर्थात यात्राओं और कार्यक्रमों पर आधारित है, ताकि राष्ट्रव्यापी स्तर पर जागरूकता फैलाई जा सके और समाज के सभी वर्गों के तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित किया जा सके। गतिविधियों का आयोजन ग्राम पंचायत, ब्लॉक और तहसील स्तर से लेकर जिला और राज्य स्तर तक सभी शिवालयों (शिव मंदिरों) में भक्तिपूर्ण, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से संपन्न किया जाएगा और व्यापक जनहित सुनिश्चित किया जाना है। 11 मई 2026 को सोमनाथ में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में एक विशेष राष्ट्रीय शिखर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें छत्तीसगढ़ के केन्द्र एवं राज्य संरक्षित ऐतिहासिक, पुरातात्विक प्राचीन शिवालयों/स्मारक में विशेष कार्यक्रम का सीधा प्रसारण/प्रदर्शनी  और सभाओं का आयोजन किया जाना है।

  • Related Posts

    रायगढ़ सीएसआर सम्मेलन में विकसित रायगढ़ के लिए कंपनियों की भागीदार पर जोर O  कंपनियों एवं विद्वानों ने कहा विकसित रायगढ़ के निर्माण में सीएसआर बने जनभागीदारी का माध्यम  O रायगढ़ सीएसआर समिट में जिंदल पावर, अदाणी, जेएसडब्ल्यू और जिंदल स्टील ने साझा किए अनुभव  

    रायगढ़। (IMNB NEWS AGENCY)  रायगढ़ क्षेत्र के समावेशी और सतत विकास में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व की भूमिका पर चर्चा के लिए बुधवार को इंडिया सीएसआर द्वारा ‘रायगढ़ सीएसआर सम्मेलन’ का…

    Read more

    मानसून के साथ दस्तक देती बीमारियां और हमारी सतर्कता

    *मानसून के साथ दस्तक देती बीमारियां और हमारी सतर्कता* रायपुर, 09 अगस्त 2026/ बरसात के दिनों में नमी और गंदे पानी के कारण मच्छर और कीटाणु तेजी से फैलते हैं।…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta