Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना से ब्रज बाई के जीवन में आई नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता

योजना से परिवार की जरूरतें कर पा रहीं पूरीः- हितग्राही ब्रज बाई

कोरबा 09 मार्च 2026/
राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वे अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में भी आगे बढ़ रही हैं।
कोरबा विकासखंड के ग्राम पंचायत भैंसमा की निवासी श्रीमती ब्रज बाई भी इस योजना का लाभ लेकर अपने जीवन में नया आत्मविश्वास महसूस कर रही हैं। योजना के तहत मिलने वाली राशि ने उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को काफी हद तक सुदृढ़ किया है। ब्रज बाई के पति श्री संतू राम अपने पांच सदस्यीय परिवार के भरण-पोषण के लिए मजदूरी करते हैं। सीमित आय के कारण पहले परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करना भी कठिन हो जाता था, लेकिन अब महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि से घरेलू खर्चों को संभालना अपेक्षाकृत आसान हो गया है। हितग्राही ब्रज बाई बताती हैं कि इस सहायता राशि से वे घर के लिए राशन, दवाइयां और बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा कर पा रही हैं। इसके साथ ही वे थोड़ी-बहुत बचत भी करने लगी हैं, ताकि भविष्य में किसी आपात स्थिति का सामना करने में कठिनाई न हो। वे कहती हैं कि इस योजना ने उन्हें न केवल आर्थिक सहयोग दिया है, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का भरोसा भी दिया है। अब उन्हें परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को लेकर पहले जैसी चिंता नहीं रहती। महतारी वंदन योजना उनके लिए सहारा बनकर उनके जीवन को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में मदद कर रही है।

  • Related Posts

    हुनर को रोजगार बना आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की महिलाएं

    *बिहान की महिलाओं की रचनात्मकता से सजीं आकर्षक राखियां, स्थानीय सामग्री से तैयार उत्पादों को मिल रहा बाजार*   रायपुर, 11 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के स्नेह और…

    Read more

    सुखलाल का कच्चा आशियाना बना उम्मीद की पक्की नींव

    पीएम आवास योजना से नारायणपुर के ग्रामीण परिवार को मिली नई सुरक्षा और सम्मान*   रायपुर, 11 अगस्त 2026/ मौसम की मार झेलते जर्जर कच्चे मकान की छत, बारिश में…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल