Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) निर्धारित स्थल की अनदेखी और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

रायपुर, 12 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत नियमों की अवहेलना करने वाले हितग्राहियों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। अभनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत चिपरीडीह में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को प्रशासन द्वारा ढहा दिया गया है। जियोटैग स्थल का उल्लंघन कर हितग्राही श्री केवल राम (वित्तीय वर्ष 2024-25) ने स्वीकृत निजी भूखंड के स्थान पर पंचायत भवन के पास शासकीय भूमि पर निर्माण शुरू कर दिया था।

योजना की मार्गदर्शिका के अनुसार आवास का निर्माण केवल उसी भूमि पर किया जा सकता है जिस पर हितग्राही का वैध स्वामित्व हो। एम.आई.एस. (MIS) रिकॉर्ड और मौके पर किए जा रहे निर्माण में भिन्नता पाई गई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि हितग्राही के परिवार के पास पर्याप्त निजी भूमि की उपलब्धता है। श्री केवल राम के पास 2 एकड़ 35 डिसमिल कृषि भूमि और 3000 वर्ग फुट पैतृक भूमि उपलब्ध है, इसके बावजूद शासकीय भूमि पर कब्जा किया गया। हितग्राही के पिता श्री रमेश साहू को वर्ष 2018-19 में योजना का प्रधानमंत्री आवास योजना लाभ मिल चुका है और वे वर्तमान में उसी आवास में रह रहे हैं।

जांच प्रतिवेदन में स्पष्ट किया गया है कि हितग्राही के पास आवास निर्माण हेतु पर्याप्त निजी एवं पैतृक भूमि उपलब्ध होने के बावजूद शासकीय भूमि पर निर्माण किया गया, जो योजना के प्रावधानों के विपरीत है। प्रशासन द्वारा कई अवसर प्रदान किए जाने के बाद भी नियमों की अनदेखी किए जाने पर राजस्व विभाग द्वारा नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार, गोबरा नवापारा द्वारा 13 अप्रैल 2026 को आदेश जारी कर 15 दिवस के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। निर्धारित समयावधि पूर्ण होने के बाद भी कब्जा नहीं हटाए जाने पर 7 मई 2026 को अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की गई।

  • Related Posts

    आईटीआई राजनांदगांव में 16 जून को कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन

    राजनांदगांव 11 जून 2026। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में 16 जून 2026 को सुबह 9.30 बजे से विजन इंडिया सर्विसेस प्राईवेट लिमिटेड द्वारा मारूति सुजुकी मोटर्स इंडिया लिमिटेड हंसलपुर…

    Read more

    प्री बी.एड. एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न

    राजनांदगांव 11 जून 2026। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित प्री बी.एड. प्रवेश परीक्षा एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। जिला…

    Read more

    NATIONAL

    बस्तर में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी

    बस्तर में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी

    11 जून की टॉप 20 खबरें: अमेरिकी राजनयिक तलब, भारत मंडपम से गरजे पीएम मोदी, शुभेंदु सरकार में विभागों का बंटवारा

    11 जून की टॉप 20 खबरें: अमेरिकी राजनयिक तलब, भारत मंडपम से गरजे पीएम मोदी, शुभेंदु सरकार में विभागों का बंटवारा

    PM Kisan की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! क्या 18 जून को आएंगे ₹2,000? जानिए सच्चाई

    PM Kisan की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! क्या 18 जून को आएंगे ₹2,000? जानिए सच्चाई

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा