Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही मीना बाई

महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतें हो रहीं पूरी*

राजनांदगांव 16 जुलाई 2026। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बांटगांव निवासी श्रीमती मीना बाई यादव इस योजना से लाभान्वित होकर अपने परिवार की आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर रही हैं। श्रीमती मीना बाई यादव ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत नियमित रूप से राशि प्राप्त हो रही है। योजना की शुरूआत में मिलने वाली यह सहायता उनके लिए बड़ी राहत बनी और अब यह राशि परिवार के मासिक खर्चों में महत्वपूर्ण सहयोग दे रही है। वे इस राशि का उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए कॉपी, किताब एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदने के साथ-साथ घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति में करती हैं।

श्रीमती मीना ने कहा कि महतारी वंदन योजना से उन्हें आर्थिक संबल मिला है, जिससे छोटे-छोटे खर्चों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। योजना ने उनके परिवार की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्रीमती मीना बाई यादव ने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी है और इससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई