Ro no D15139/23

एक पेड़ मां के नाम महाअभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य से अधिक लगाए गए पौधेरू मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

 
मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
वन विभाग की अभिनव पहल से जिलेभर में निःशुल्क पौधों का होगा वितरण, पर्यावरण संरक्षण का दिया जाएगा संदेश

जशपुरनगर 16 जुलाई 2026/ आमतौर पर एटीएम का नाम सुनते ही लोगों के मन में पैसे निकालने वाली मशीन की तस्वीर उभरती है, लेकिन जशपुर वन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए ट्री एटीएम की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज  बगिया हेलीपैड परिसर में इस अनूठे ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं ट्री एटीएम से आंवला का पौधा प्राप्त किया तथा उपस्थित लोगों को भी पौधों का वितरण किया। यह मोबाइल ट्री एटीएम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर आम नागरिकों को निःशुल्क पौधे वितरण करेगा और पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जन जागरूकता का संदेश भी देगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अभिनव पहल के लिए वन विभाग की सराहना करते हुए कहा कि जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किया गया श्ट्री एटीएम लोगों को सहज रूप से पौधे उपलब्ध कराने का एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वर्षा ऋतु पौधरोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय है और इस पहल के माध्यम से लोगों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे आसानी से उपलब्ध होंगे, जिससे अधिक से अधिक पौधरोपण को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए एक पेड़ मां के नामश् महाअभियान ने पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई चेतना का संचार किया है। इसी अभियान से प्रेरित होकर प्रदेश में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दो वर्षों में निर्धारित लक्ष्य से कहीं अधिक पौधे लगाए गए हैं। पहले वर्ष ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य था, जिसके विरुद्ध लगभग साढ़े तीन करोड़ पौधों का रोपण किया गया। इसी प्रकार इस वर्ष भी ढाई करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इसे भी लक्ष्य से अधिक पूरा करने का संकल्प लिया गया है।
आज का पौधा, आने वाली पीढ़ियों की छांवश् के संदेश के साथ शुरू हुई अनूठी पहल
एक पेड़ मां के नाम महाअभियान के अंतर्गत शुरू किए गए ट्री एटीएम को आज का पौधा आने वाली पीढ़ियों की छांव के प्रेरक संदेश के साथ रवाना किया गया। इस पहल के तहत केवल पौधों का वितरण ही नहीं किया जाएगा, बल्कि पौधा प्राप्त करने वालों को पौधरोपण की सही विधि, नियमित देखभाल तथा पौधे को वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने के उपायों की भी जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक पौधे जीवित रहकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। इस अवसर पर श्री भरत सिंह, श्री उपेंद्र यादव, कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

      अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026/   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा पटवारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

    – कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा के पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*   *- नक्शा बटांकन में कम प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में 75…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन