Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न

गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुर्नवास केंद्र लाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व मितानिन को समिति से प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश

जशपुरनगर 26 जून 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जीवनदीप समिति की अंतर्गत कार्यों एवं आय-व्यय पर चर्चा की गई। कलेक्टर श्री व्यास ने निर्देशित किया कि जीवनदीप समिति के तहत कोई भी कार्य या भुगतान बिना विधिवत अनुमोदन के मान्य नहीं होगा। उन्होंने गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में लाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिन को समिति की तरफ से 100 रुपए प्रोत्साहन राशि दिए जाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने मद्यपान कर डयूटी आने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने हेतु भी निर्देशित किया।
बैठक में कलेक्टर ने जिला अस्पताल में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों के ईलाज की सभी सुविधाएं यहां पर सुलभ हो ताकि उन्हें निजी अस्पताल में उपचार के लिए जाना ना पड़े। आर्थिक समस्या होने की वजह से गरीब परिवारों को इससे काफी परेशानी होती है। बैठक में कलेक्टर ने जिला  अस्पताल में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में समय की महत्ता को ध्यान में रखते हुए मरीजों को त्वरित और समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाना चाहिए, जिससे किसी भी गंभीर परिस्थिति से बचा जा सके।  कलेक्टर श्री व्यास ने सीजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था को बेहतर करने पर भी विशेष जोर दिया और कहा कि जिला अस्पताल को इस दिशा में गंभीरता से कार्य करना चाहिए, जिससे महिलाओं को निजी अस्पतालों में जाने की आवश्यकता न पड़े।
इसके अलावा कलेक्टर ने जिला अस्पताल में पदस्थ विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित अन्य मेडिकल स्टॉफ की भी जानकारी लेने के अलावा अस्पताल द्वारा संचालित स्वास्थ्य सुविधाओं को और भी सुदृढ़ किए जाने के संबंध में अधिकारियों और जीवनदीप समिति के सदस्यों से विस्तार से चर्चा भी की।  बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी, श्रीमती रजनी प्रधान, श्री संतोष सिंह, श्री आलोक राय, सीएमएचओ डॉ. जी.एस. जात्रा, सीएस डॉ. विपिन इंदवार,  डॉ. गौरव सिंह, डॉ. भूपेश भगत, डॉ. आर.एस. पैंकरा, डॉ ममता सिंह, डॉ नरेन्द्र राम, श्री राजीव रंजन मिश्रा, सीएमओ जशपुर श्री योगेश्वर उपाध्याय, पुलिस विभाग, आरईएस, पीडब्ल्यूडी, पीएचई, विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 12 जुलाई को

      जशपुरनगर 15 जून 2026/ प्रयास आवासीय विद्यालय, डोड़काचौरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 11वीं गणित एवं विज्ञान विषय की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 12 जुलाई 2026,…

    Read more

    एग्रीस्टेक पंजीयन कार्य को उच्च प्राथमिकता से करे पूर्ण समय सीमा अंतर्गत राजस्व प्रकरणों को तेजी से करे निराकृत कलेक्टर  रोहित व्यास ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

     जशपुरनगर 15 जून 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में विभिन्न राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश…

    Read more

    NATIONAL

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC