Ro no D15139/23

कबीरधाम जिले मे वन संसाधन अधिकार पर सम्पन्न हुई मंच की बैठक

पचराही गाँव की गोमती बैगा ने कहा कि- “वनाधिकार कानून के 20 साल बाद भी हमे अपनी जमीन पर अधिकार नहीं मिला है, हम अब भी दर-दर भटक रहे हैं। यहाँ से हम कलेक्टर ऑफिस जा कर फिर अपनी गुहार लगाएंगे।” बैगा समुदाय, जो कि एक संरक्षित एवं कमजोर आदिवासी समूह है, वनों पर पूर्णतः आश्रित है। एक तरफ उनके लिए पर्यावास अधिकारों की चर्चा चल रही है, वहीं दूसरी ओर, काबिज जमीन पर उनके अधिकार अब तक मान्य नहीं हुए है। इस संदर्भ मे छत्तीसगढ़ वनाधिकार मंच द्वारा आज कबीरधाम जिला मुख्यालय मे वनाधिकार कानून के क्रियान्वयन एवं कमजोर आदिवासी समूह के लिए चुनौती विषय पर चर्चा की गई।

सर्व आदिवासी समाज से देवन सिंह धुरवे ने बताया कि उनके गाँव ने सामुदायिक वन संसाधन का दावा 2 वर्ष पूर्व किया था, लेकिन आधे अधूरे ही अधिकार सौंपे गए और ग्रामसभा को मान्य नहीं किया जा रहा है। चोरभट्टी से आए एकता परिषद के शिकारी बैगा ने कहा कि 14 परिवारों के पास सभी दस्तावेज होने के बावजूद भी उन्हे अधिकार नहीं दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए, चंद्रकांत जी ने बताया कि यह बैठक जिले मे कार्यरत संगठन, संस्था व आदिवासी समाज प्रमुखों के बीच समन्वय स्थापित करने, एवं वनाधिकार की प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए आयोजित की गई है।
छत्तीसगढ़ वनाधिकार मंच से विजेंद्र अजनबी ने बताया कि कबीरधाम वनों के संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के आसन्न खतरों के नजरिए से एक महत्वपूर्ण स्थल है और यहाँ बैगा व अन्य वन-निवासी समुदायों की आजीविका और विकास के लिए काफी चुनौतियाँ है। ऐसे मे ग्रामसभाओं को मजबूत करते हुए, सामुदायिक वनाधिकार के तहत संवर्धन, संरक्षण एवं प्रबंधन को मजबूत बनाना आवश्यक है।
दीपक कुमार ने बताया कि जिले मे 27 गाँव को संसाधन अधिकार मिले है, लेकिन, आगे कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। मंच के जरिये, इन गाँव को प्रबंधन की प्रक्रिया विकसित करने मदद की जाएगी।
यह भी चर्चा की गई कि, प्रदेश के आदिवासी विभाग के पत्र अनुसार, भोरमदेव क्षेत्र मे संसाधन अधिकार दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा, जहां अभयारण्य के नाम पर दावों को नजरअंदाज किया जाता रहा है। जबकि, प्रदेश मे ही अन्य टाइगर रिजर्व मे संसाधन अधिकार दिये गए है।
बैठक मे जिले के 35 से अधिक विभिन्न संस्थाओं, संगठन व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। बैठक मे उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन दीपक बागरी जी द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, देश के नक्सल मुक्त होने पर दी बधाई

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर…

    Read more

    सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांग जनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर

    *कबीरधाम सबसे आगे* *महात्मा गांधी नरेगा योजना के अलग-अलग पैरामीटर्स पर जिले ने हासिल की कई उपलब्धियां* कवर्धा-दिनांक 01/04/2026 (IMNB NEWS AGENCY) महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत