Ro no D15139/23

नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारी के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न

कोरबा 21 जनवरी 2025/आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रभारी कलेक्टर श्री आशुतोष पांडेय और नगर निगम आयुक्त कोरबा की अध्यक्षता में आगामी स्थानीय निर्वाचन और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा की।

बैठक में प्रत्याशियों के लिए अनिवार्य दस्तावेज, अनापत्ति प्रमाण पत्र, मतगणना स्थल की व्यवस्था, मतगणना पूर्व माकपोल के प्रावधान, जनसभा और आम सभा की अनुमति, तथा चुनाव प्रचार के लिए ध्वनि यंत्रों के उपयोग संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इस दौरान कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

प्रभारी कलेक्टर श्री आशुतोष पांडेय ने सभी राजनीतिक दलों से सहयोग और समन्वय की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन का लक्ष्य चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाना है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने का आश्वासन दिया।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग, निर्वाचन नोडल अधिकारी श्री मनोज बंजारे अपर कलेक्टर, उपजिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा सिंह, सहायक नोडल अधिकारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने चुनाव को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

      कोरबा 19 अगस्त 2026/कटघोरा, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत 19 अगस्त को कृषकों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों, लाभों एवं व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराने के उद्देश्य से…

    Read more

    पोड़ी उपरोड़ा में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित एसडीएम  मनोज बंजारे ने शिक्षा,  स्वास्थ्य , खाद्य, विद्युत एवं मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी

     कोरबा 19 अगस्त 2026/ विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा में एसडीएम श्री मनोज बंजारे की अध्यक्षता में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), खंड चिकित्सा अधिकारी…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ