Ro no D15139/23

माय भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीयन हेतु मेगा रजिस्ट्रेशन ड्राइव जारी

धमतरी 6 अगस्त 2026 / युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं माय भारत, नई दिल्ली के निर्देशानुसार देशभर में युवाओं को माय भारत पोर्टल से जोड़ने के उद्देश्य से 1 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक विशेष मेगा रजिस्ट्रेशन ड्राइव संचालित की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक जिले में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार युवाओं का पंजीयन कराया जा रहा है।

जिला युवा अधिकारी श्रुति डोंगरे ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार धमतरी जिले में लगभग 35,000 युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीयन किया जाना है। अब तक जिले के 18,000 युवाओं का सफलतापूर्वक पंजीयन किया जा चुका है, जबकि शेष 17,000 युवाओं का पंजीयन अभियान की अवधि में पूरा किया जाना है।

उन्होंने जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपना पंजीयन अवश्य कराएं। साथ ही जिले के समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल संघों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), युवा मंडलों एवं अन्य युवा संगठनों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपने संस्थान से जुड़े अधिक से अधिक युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित कर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

इच्छुक युवा माय भारत की आधिकारिक वेबसाइट https://mybharat.gov.in पर जाकर अपना पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन के समय रेफरल कोड 3HZDE3B9 अथवा 9SARV0SN का उपयोग करें।

अभियान से संबंधित अधिक जानकारी एवं पंजीयन में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए जिला युवा अधिकारी, माय भारत, धमतरी से मोबाइल नंबर 84591 72275 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल