Ro no D15139/23

मोहतराखुर्द में महतारी सदन के वर्चुअल उद्घाटन में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, बाजार चारभाठा एवं ढोरली में किया 46 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

*जनसुविधाओं के विस्तार एवं क्षेत्र के विकास हेतु पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया 46 लाख रुपए से अधिक के अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन*

पंडरिया विधानसभा की महिलाओं के सशक्तिकरण एवं ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने 24 लाख 70 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले महतारी सदन का लोकार्पण किया। इस दौरान भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया और क्षेत्रवासियों को इस सौगात के लिए बधाई दी। तत्पश्चात पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनता की मांग व क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार के तहत आज 46 लाख 34 हजार रुपए के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। आज कुल 71 लाख रुपए से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की सौगात पंडरिया विधानसभा वासियों को मिली है जिसके प्रति जनता ने भी मुख्यमंत्री जी एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बताया कि प्रदेश की ग्रामीण परिवेश में रहने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार अभूतपूर्व कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहयता के माध्यम से उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है वहीं महतारी सदन का निर्माण कर उन्हें प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर की दिशा में भी अग्रसर कर रहें हैं। यह सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि हमारी माताओं, बहनों और बेटियों के सपनों, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का प्रतीक है। इस भवन का मुख्य उद्देश्य हमारी ग्रामीण बहनों को एक ऐसा मंच देना, जहां वे एकत्र होकर अपनी प्रतिभा, कौशल और सामूहिक शक्ति को निखार सकें। यहाँ स्वयं सहायता समूह की गतिविधियाँ, प्रशिक्षण, सामुदायिक सभाएँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यह सदन केवल चार दीवारी नहीं, बल्कि हमारी बहनों के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का केंद्र बनेगा। यहाँ से वे नई दिशाएँ तय करेंगी, नई ऊँचाइयों को छूएंगी, और अपने परिवार व समाज को और सशक्त बनाएंगी।

उन्होंने आगे कहा कि आज प्रदेश के युवा, महिला, किसान,व्यापारी को सशक्त बनाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं, सड़कों का निर्माण, पर्याप्त प्रकाश व पेयजल व्यवस्था स्वच्छता,सौन्दर्यीकरण जैसे कार्य निरंतर हो रहें हैं। हमारा पंडरिया विधानसभा विकास के नए कीर्तिमान स्थापित का कर रहा है। आज जनता की आकाँक्षाओं और उनकी सुविधाओं तथा क्षेत्र की प्रगति के उद्देश्य से ग्राम बाजार चारभाठा में सीसी रोड निर्माण तथा ग्राम ढोरली में सीसी रोड भवन निर्माण हेतु कुल 46 लाख 34 हजार रुपए की विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इन सभी विकास कार्यों से जनता को सुग्मन आवागमन की सुविधा मिलेगी वहीं ग्राम में धार्मिक,सांस्कृतिक व विभिन्न योजनाओं के लिए उपयुक्त एवं सर्वसुविधायुक्त स्थान मिलेगा। आज पंडरिया विधानसभा में अधोसंरचना विकास के साथ ही जनता की मूलभूत सुविधाओं, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का विस्तार, चौक-चौराहों व पुल-पुलियों का निर्माण, तालाबों एवं शहरों का सौन्दर्यीकरण, बिलजी,पानी की पर्याप्त आपूर्ति एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विकास कार्य ध्रुव गति हो रहे हैं। पूर्ण पारदर्शिता के साथ उच्च गुणवत्ता के कार्यों से कांग्रेस शासन में 5 वर्षों तक उपेक्षित रहा हमारा पंडरिया विधानसभा आज निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर हो रहा है।

  • Related Posts

    चार दशक का लाल आतंक समाप्त: छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सल मुक्त होने पर , कवर्धा में गृह मंत्री विजय शर्मा का ऐतिहासिक अभिनंदन

    *हजारों लोगों की मौजूदगी में बाजा-गाजा, लड्डुओं से तौलकर सम्मान — बोले विजय शर्मा: “यह जीत जनभागीदारी, सुरक्षा बलों के साहस और बस्तरवासियों के विश्वास की है कवर्धा (IMNB NEWS…

    Read more

    क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत की योजना बैठक रायपुर में सम्पन्न

    *कवर्धा जिला इकाई के पदाधिकारी हुए शामिल।* कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) रायपुर में आयोजित क्रीड़ा भारती की प्रांत स्तरीय योजना बैठक में प्रदेश के 13 जिलों से कार्यकर्ता शामिल हुए।…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….