Ro no D15139/23

स्वच्छता पखवाड़ा में सेजेस कचहरी पारा, कवर्धा में चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

कचहरी पारा/कवर्धा -नगर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय कचहरी पारा, कवर्धा में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर *भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल कवर्धा* के तत्वाधान में विकसित भारत 2047 और नारी सशक्तिकरण विषय पर आधारित कार्यक्रम के तहत छात्र- छात्राओं के लिए *चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, कवर्धा), श्री पवन जयसवाल (उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद, कवर्धा), श्री राजेंद्र सलूजा (पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, कवर्धा) श्री दुर्गेश कुमार अवस्थी जी पार्षद, श्री सोनू उपाध्याय पार्षद प्रतिनिधि, श्री मुकेश भाई जी पार्षद प्रतिनिधि, श्री केसरी सोनी पार्षद प्रतिनिधि, श्री कैलाश कौशिक पार्षद प्रतिनिधि,श्री अजय गुप्ता (अध्यक्ष शाला विकास प्रबंधन समिति कचहरी पारा माध्यमिक विद्यालय) सहित विद्यालय के प्राचार्य श्री आर एस धुर्वे, श्री प्रमोद कुमार शुक्ला एवं श्री संतोष पांडे एवं विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण एवं *“स्वच्छ राष्ट्र स्वस्थ राष्ट्र”* के चलते विकसित राष्ट्र का निर्माण करना है। पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा 9 वी की छात्रा कुमारी अद्रीजा साहू अंग्रेजी माध्यम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं जागृति साहू कक्षा दसवीं हिन्दी माध्यम एवं कुमारी नेहा साहू कक्षा 10 वीं हिंदी माध्यम क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। दूसरी ओर रंगोली प्रतियोगिता में पूनम राजपूत एवं कुमारी चंचल राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। दूसरे स्थान पर कुमारी माधुरी साहू एवं साक्षी श्रीवास रहे, मानसी राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता के सभी विजेता हिन्दी माध्यम से थे।
कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री अजय गुप्ता जी के मांग पर *नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री पवन जायसवाल, वार्ड पार्षद श्री मनोज कुमार गुप्ता, श्रीमती सुषमा सोनू उपाध्याय एवं श्री दुर्गेश कुमार अवस्थी जी ने विद्यालय के फर्नीचर हेतु 50-50 हजार रू पार्षद फण्ड से देने की घोषणा की तथा नगरपालिका परिषद कवर्धा के माननीय अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी जी ने पानी टंकी के नीचे विद्यालय के बच्चों के लिए सायकल स्टेण्ड कांक्रीटीकरण सहित इसी सत्र में बनवाने की घोषणा की*।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!