Ro no D15139/23

विधायक  किरण सिंह देव ने जगदलपुर को दी 22.67 करोड़ के कार्यों की सौगात हीमोडायलिस, पेलियटिव केयर कैंसर क्लीनिक, बिल्डिंग, सड़क चैड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्यों का किया भूमिपूजन

जगदलपुर, 25 मार्च 2026/ बस्तर संभाग का हृदय स्थल जगदलपुर बुधवार को विकास की एक नई इबारत का साक्षी बना, जब जगदलपुर विधायक  किरण सिंह देव ने विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। बस्तर विकास की ओर अग्रसर के संकल्प को दोहराते हुए विधायक  देव ने कुल 22 करोड़ 67 लाख रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का विधिवत भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस व्यापक अभियान के केंद्र में शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाना रहा, जो राज्य सरकार की अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुँचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

विकास के इस क्रम में स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। महारानी अस्पताल परिसर अब आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस होने जा रहा है, जहाँ 4 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से हीमोडायलिसिस, पैलिएटिव केयर और कैंसर क्लिनिक बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही अस्पताल की प्रशासनिक और रिकॉर्ड व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 4 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एमआरडी भवन की आधारशिला भी रखी गई।

बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। शहर की एक प्रमुख और बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए माड़िया चैक से बोधधाट थाना तक सड़क चैड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया, जिस पर 4 करोड़ 99 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। साथ ही 7 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो नवीन वित्त कार्यालय भवनों का भूमिपूजन और 80 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित उप संचालक उद्यान भवन का लोकार्पण भी संपन्न हुआ।
इस अवसर पर नागरिकों को संबोधित करते हुए श्री किरण देव ने कहा कि मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ना और सुशासन का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही सरकार का मुख्य ध्येय है। उन्होंने कहा कि जगदलपुर शहर के सर्वांगीण विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और आने वाले समय में विकास की यह धारा अनवरत जारी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान बेवरेज कारपोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव और निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन ने भी विधायक  देव के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में जन भावनाओं के अनुरूप विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं। इस गरिमामयी समारोह में पूर्व महापौर  सफीरा साहू, एमआईसी सदस्यों, पार्षदों और विभागीय अधिकारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

      अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026/   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा पटवारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

    – कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा के पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*   *- नक्शा बटांकन में कम प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में 75…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन