Ro no D15139/23

श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन

राजनांदगांव 31 जुलाई 2025। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत आने वाले जिले के ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। मोबाईल कैम्प के माध्यम से शासन द्वारा श्रमिक वर्ग हेतु संचालित श्रमिक पंजीयन, नवीनीकरण, संशोधन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। साथ ही निर्माण श्रमिकों, असंगठित कर्मकारों का पात्रतानुसार पंजीयन हेतु ऑनलाईन आवेदन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कैम्प में आवेदनों तथा पंजीयन में आ रही समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है। हितग्राही श्रमिक पंजीयन एवं योजनाओं के ऑनलाईन आवेदन जनपद पंचायतों में संचालित श्रम कल्याण केन्द्र, श्रमेव जयते मोबाईल एप, नजदीकी लोकसेवा केन्द्र एवं इंटरनेट कैपे के माध्यम से कर सकते है। श्रमिक पंजीयन एवं योजनाओं के संबंध में अन्य जानकारी के लिए मुख्यमंत्री सहायता केन्द्र के हेल्प लाईन नंबर व टोल फ्री नंबर 0771-3505050 पर संपर्क कर सकते है।
श्रम पदाधिकारी ने बताया कि माह अगस्त 2025 में जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जाएगा। श्रमिक मोबाईल कैम्प के माध्यम से श्रमिक पंजीयन एवं योजना की जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते है। राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत 5 अगस्त को ग्राम देवादा, 7 अगस्त को ग्राम भेड़ीकला, 12 अगस्त को चिखली वार्ड (निर्माण कार्य), 18 अगस्त को ग्राम महाराजपुर, 21 अगस्त को संत रविदास वार्ड, 29 अगस्त को ग्राम रेंगाकठेरा में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह डोंगरगढ़ विकासखंड में 4 अगस्त को ग्राम सलोनी, 6 अगस्त को लाल बहादुर नगर, 11 अगस्त को ग्राम मुसराकला, 13 अगस्त को ग्राम सिवनीकला, 20 अगस्त को ग्राम खुर्सीपार, 22 अगस्त को ग्राम मुरमुंदा एवं डोंगरगांव विकासखंड में 5 अगस्त को ग्राम मनेरी, 12 अगस्त को ग्राम जंतर, 14 अगस्त को ग्राम तुमड़ीबोड़, 20 अगस्त को ग्राम सुखरी, 22 अगस्त को ग्राम घोरदा तथा छुरिया विकासखंड में 4 अगस्त को ग्राम झिथराटोला, 6 अगस्त को ग्राम हालेकोसा, 20 अगस्त को ग्राम घोरतालाब में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

  • Related Posts

    मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति  रमेश सिन्हा ने मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की

      – प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने आज डोंगरगढ़ प्रवास के…

    Read more

    रोजगार कार्यालय में 5 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन

    राजनांदगांव 31 जुलाई 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 5 अगस्त 2026 को सुबह 10.30 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। रोजगार मेले में…

    Read more

    NATIONAL

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट