Ro no D15139/23

सांसद संतोष पांडेय बिहार में कर रहे धुंआधार चुनाव प्रचार

सांसद ने विश्व के सबसे बड़े व भव्य निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर का किया भ्रमण

कवर्धा- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद व भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय पार्टी हाईकमान के निर्देश पर बिहार विधानसभा चुनाव में मोर्चा सँभाले हुए हैं। सांसद पांडेय को बिहार राज्य के पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है
सांसद संतोष पांडेय द्वारा अपने प्रभार क्षेत्र में भाजपा व एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में धुंआधार चुनाव प्रचार किया जा रहा है। वे लगातार छोटी-बड़ी बैठक व सभाएं ले रहे हैं। भाजपा व एनडीए सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। सांसद पांडेय मोतिहारी जिले के नारायणपुर, केसरिया विधानसभा अंतर्गत केसरिया मंडल, पीपरा विधानसभा अंतर्गत चकिया मंडल, गोविंदगंज विधानसभा अंतर्गत संग्रामपुर मंडल सहित अन्य स्थानों में बैठक व जनसंपर्क किया। सांसद पांडेय ने बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर विधानसभा अंतर्गत कैथवलिया गांव के पास निर्माणाधीन विश्व के सबसे बड़े व भव्य “विराट रामायण मंदिर” को आकार लेते हुए प्रत्यक्ष रूप से देखा।
सांसद पांडेय ने कहा कि यह दिव्य-भव्य-रम्य मंदिर न केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा, बल्कि विश्व पटल पर रामायण के अमर काव्य को और भी भव्य रूप प्रदान करेगा। यह मंदिर मात्र एक भवन नहीं, अपितु भगवान श्रीराम के जीवन-लीला का जीवंत प्रतिबिंब है, जो आस्था, वास्तुकला और भक्ति का अनुपम संगम बनेगा। विराट रामायण मंदिर एक त्रिस्तरीय संरचना है, जो 3.76 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में विस्तृत है। इसकी लंबाई 1080 फुट, चौड़ाई 540 फुट और मुख्य शिखर की ऊँचाई 270 फुट है। मंदिर परिसर में कुल 12 शिखर होंगे। यहां विश्व का सबसे विशाल शिवलिंग—33 फुट ऊँचा,33 फुट चौड़ा और 210 मीट्रिक टन वजनी सहस्रलिंगम सहित यह शिवलिंग भक्तों के लिए आध्यात्मिक आकर्षण का केंद्र बनेगा। यह वर्तमान में कंबोडिया में स्थित विश्व के सबसे बड़े मंदिर अंगकोर वाट से भी बड़ा व भव्य होगा।

  • Related Posts

    चार दशक का लाल आतंक समाप्त: छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सल मुक्त होने पर , कवर्धा में गृह मंत्री विजय शर्मा का ऐतिहासिक अभिनंदन

    *हजारों लोगों की मौजूदगी में बाजा-गाजा, लड्डुओं से तौलकर सम्मान — बोले विजय शर्मा: “यह जीत जनभागीदारी, सुरक्षा बलों के साहस और बस्तरवासियों के विश्वास की है कवर्धा (IMNB NEWS…

    Read more

    क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत की योजना बैठक रायपुर में सम्पन्न

    *कवर्धा जिला इकाई के पदाधिकारी हुए शामिल।* कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) रायपुर में आयोजित क्रीड़ा भारती की प्रांत स्तरीय योजना बैठक में प्रदेश के 13 जिलों से कार्यकर्ता शामिल हुए।…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?