Ro no D15139/23

सांसद संतोष पांडेय ने ग़रीब बच्चे के इलाज हेतु पीएम राहत कोष से दिलाई 3 लाख रुपए की सहायता राशि

कवर्धा – राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने सराहनीय कार्य करते हुए गंभीर बीमारी से ग्रसित एक ग़रीब बच्चे के ईलाज के आर्थिक सहायता राशि दिलाई है।

जिले के विकासखंड पंडरिया अंतर्गत ग्राम अतरिया खुर्द के निवासी पुष कुमार साहू के सुपुत्र ढालेश्वर साहू जो कि सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। चिकित्सकों ने उन्हें बोनमेरो ट्रांसप्लांट की अत्यंत आवश्यकता बताई है। पीड़ित बच्चे के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। परिजन बच्चे के ईलाज में लगने वाली बड़ी राशि को लेकर चिंतित थे। बच्चे के पिता पुष कुमार साहू ने क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई। सांसद पांडेय ने परिवार की पीड़ा को समझते हुए 23 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उक्त बच्चे के ईलाज हेतु प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष अंतर्गत वित्तीय सहायता के लिए अनुरोध किया। जिसके प्रतिउत्तर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उक्त बच्चे के बीमारी के उपचार हेतु तीन लाख रूपए की राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से स्वीकृति दी गयी है। इसके लिए सांसद संतोष पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा पार्टी के कार्यकर्ताओं व बच्चे के परिजनों ने माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व माननीय यशस्वी सांसद श्री संतोष पांडेय जी का आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    भोरमदेव पदयात्रा की तैयारी जोरों-शोरों से

    पदयात्रा को ऐतिहासिक यात्रा बनाने के लिए जुटा शासन-प्रशासन और जनसमुदाय*   *बूढ़ा महादेव मंदिर कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक 18 किलोमीटर की पदयात्रा में कांवड़ियों और पदयात्रियों के लिए…

    Read more

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता

    पंडरिया विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया नगर में संचालित ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर’ ने अपने उद्देश्य…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है