Ro no D15139/23

राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “भारत में क्षेत्रीय विकास के मुद्दे और चुनौतियां” विषय पर राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी सम्पन्न

संत गहीरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र लाखपाले रहे मुख्य अतिथि

राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर में “भारत में क्षेत्रीय विकास के मुद्दे और चुनौतियां” विषय पर राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा अंबिकापुर के  कुलपति प्रोफेसर श्री राजेंद्र लाखपाले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कुलपति महोदय ने महाविद्यालय के प्राचार्य, शोध संगोष्ठी के संयोजक तथा आयोजक मंडल को सफल आयोजन हेतु बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक आयोजनों से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को समकालीन क्षेत्रीय चुनौतियों की पहचान करने तथा उनके समाधान हेतु नवीन शोध कार्यों की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

अपने उद्बोधन में उन्होंने सरगुजा अंचल में आयोजित होने वाले शोध-केंद्रित कार्यक्रमों की आवश्यकता और उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर गंभीर विमर्श से समाज और शासन प्रणाली के लिए उपयोगी शोध दृष्टिकोण विकसित होता है।

संगोष्ठी के समापन अवसर पर प्रो. राजेंद्र लाखपाले ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में उच्च शिक्षा की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और अनुसंधान भारत के भविष्य की मजबूत नींव हैं, जिन पर विकसित भारत का निर्माण होगा।

वहीं अंत में कुलपति ने पूरे आयोजक दल और महाविद्यालय परिवार को सफल एवं सार्थक संगोष्ठी हेतु शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    नगर निगम द्वारा बेहतर नागरिकों सुविधाओं के लिए किया जा रहा कार्य

      राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सफाई, जल निकासी, सड़क मरम्मत, पौधरोपण,…

    Read more

    23,723 तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों को मिलेगा 3.92 करोड़ रुपये का बोनस

      3.84 करोड़ रुपये सीधे बैंक खातों में हस्तांतरित, शेष राशि का भुगतान जारी तेन्दूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का बड़ा कदम धमतरी, 24 जुलाई 2026/…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए