Ro no D15139/23

नवापारा यूसीएचसी में बच्चे को दी गई कीमोथेरेपी-नई शुरुआत की ओर एक और कदम

अम्बिकापुर 07 जुलाई 2025/  नवापारा स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नवापारा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक पहल की गई, जब न्यूरोब्लास्टोमा (Neuroblastoma) से पीड़ित एक मासूम बच्चे को कीमोथेरेपी की चौथी साइकिल सफलतापूर्वक दी गई। यह पहला अवसर है जब नवापारा सीएचसी में किसी बाल कैंसर मरीज को कीमोथेरेपी दी गई है।

अब तक की प्रथा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों को कीमोथेरेपी देना दुर्लभ माना जाता था. लेकिन नवापारा यूसीएचसी ने इस सोच को बदलते हुए एक नई मिसाल कायम की है। इस पहल का उद्देश्य है कि गंभीर कैंसर से पीड़ित बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल या बड़े शहरों में न भटकना पड़े. बल्कि स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण उपचार मिले।
इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी व ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ.हिमांशु गुप्ता ने कहा यह सिर्फ इलाज नहीं है बल्कि एक उम्मीद की शुरुआत है। पहले बच्चों को कीमोथेरेपी के लिए मेडिकल कॉलेज या बड़े अस्पताल भेजना पड़ता था. लेकिन अब हम नानपारा सीएचसी में इस सुविधा की शुरुआत कर चुके हैं। यह हमारी टीम की सामूहिक मेहनत और सेवा भाव का परिणाम है।“
डॉ हिमांशु गुप्ता ने पूरी चिकित्सा टीम डॉक्टर्स स्टाफ नर्स तकनीशियन, फार्मासिस्ट और सफाई कर्मचारियों को इस सफल पहल के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि आने वाले समय में और भी कैंसर मरीजों को यहां इलाज उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। यह कदम नवापारा सीएचसी को एक मॉडल कैंसर ट्रीटमेंट सेंटर की दिशा में ले जाने वाला है।
यह सफलता जिला कलेक्टर श्री विलास भोसकर सर के कैंसर देखभाल के मार्गदर्शन में कैंसर मरीजों के लिए अटूट समर्थन, जनप्रतिनिधियों के अथक प्रयासों से. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयासों और केंद्र प्रभारी डॉ. शीला नेताम एवं नवापा रा के समस्त स्टाफ नर्स की दृढ संकल्प सेवा तक पहुंच बढ़ाने के अथक समर्पण से संभव हुई है।
यह ऐतिहासिक विकास न केवल नवापारा यूसीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साह बढ़ाता है, बल्कि छत्तीसगढ़ के कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए नई उम्मीद लेकर आता है।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य शिक्षक पदों पर पदोन्नति हेतु अंतिम चयन व प्रतीक्षा सूची जारी

      अम्बिकापुर 28 जुलाई 2026/ कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा संभाग द्वारा स्वास्थ्य शिक्षक (हेल्थ एजुकेटर) और सेनेटोरियन-कम-हेल्थ एजुकेटर के पद पर पदोन्नति के लिए अंतिम चयन एवं अंतिम…

    Read more

    स्टाफ नर्स के पद पर पदोन्नति हेतु अंतिम वरिष्ठता एवं चयन सूची जारी

      अम्बिकापुर 28 जुलाई 2026/ कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा संभाग द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति की 24 जुलाई 2026 को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends