Ro no D15139/23

21 जून को होगी नीट (यूजी) 2026 प्रवेश परीक्षा जिले में बनाए गए 13 परीक्षा केंद्र, 5212 अभ्यर्थी होंगे शामिल

अम्बिकापुर 19 जून 2026/ राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए), नई दिल्ली द्वारा 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाने वाली नीट (यूजी) 2026 परीक्षा जिले के 13 परीक्षा केन्द्रों में अपराह्न 2.00 बजे से सांय 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिले में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 5,212 है। परीक्षा के सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन हेतु राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगा।

जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षा केन्द्रों के द्वार प्रातः 11.00 बजे से खोल दिए जाएंगे तथा अभ्यर्थियों की सघन तलाशी (फ्रिस्किंग) की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। धार्मिक अथवा पारंपरिक परिधान जैसे हिजाब, पगड़ी अथवा कृपाण धारण करने वाले अभ्यर्थियों को दोपहर 12.30 बजे तक परीक्षा केन्द्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को दोपहर 1.15 बजे तक अपनी निर्धारित सीटों पर बैठना प्रारंभ करना होगा, जबकि 1.30 बजे के पश्चात किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एनटीए द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1.30 बजे एवं 1.45 बजे निरीक्षकों द्वारा महत्वपूर्ण निर्देश प्रदान किए जाएंगे तथा प्रवेश पत्रों की जांच की जाएगी। दोपहर 1.45 बजे प्रश्न पुस्तिका का वितरण तथा 1.50 बजे पुस्तिका पर आवश्यक जानकारी भरने की प्रक्रिया होगी। परीक्षा का औपचारिक प्रारंभ दोपहर 2.00 बजे होगा।

परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र का एक दिन पूर्व अवलोकन करने तथा परीक्षा दिवस पर कम से कम तीन घंटे पहले केन्द्र पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि फ्रिस्किंग एवं पहचान सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूर्ण की जा सके। परीक्षा के लिए हल्के रंग के आधी बांह वाले वस्त्र पहनकर आने की अनुमति होगी, जबकि काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी अथवा गहरे चॉकलेटी रंग के वस्त्र पहनना प्रतिबंधित रहेगा।

धार्मिक एवं सांस्कृतिक परिधान धारण करने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। परीक्षा केन्द्र में केवल चप्पल पहनकर आने की अनुमति होगी। कान की बालियां, अंगूठी, नाक की पिन, गले का हार, कंगन अथवा किसी भी प्रकार के आभूषण पहनना वर्जित रहेगा।

परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार के संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अनुचित साधनों का उपयोग करने पर कठोर कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थिता समाप्त की जा सकती है।

अभ्यर्थियों को एनटीए द्वारा अपलोड किए गए नवीन प्रवेश पत्र की स्पष्ट रंगीन प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा, जिससे उसकी मूल पहचान पत्र से मिलान किया जा सके। इसके अतिरिक्त एक अतिरिक्त पासपोर्ट आकार का फोटो तथा 4×6 इंच का पोस्टकार्ड आकार का फोटो भी निर्धारित प्रपत्र पर चिपकाकर साथ लाना होगा।

परीक्षार्थियों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी अथवा ड्राइविंग लाइसेंस जैसे मूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) अभ्यर्थियों को लागू होने की स्थिति में संबंधित प्रमाण-पत्र भी साथ रखना होगा।

उपरोक्त जारी दिशा-निर्देशों का सभी परीक्षार्थियों को कड़ाई से पालन करने की अपील है। किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा चूक के लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

  • Related Posts

    सरकार नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों तथा मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित नक्सलियों के सम्मानजनक पुनर्वास के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कर रही कार्य : विधानसभा अध्यक्ष

    *- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 15 नक्सल पीडि़त परिवारों को 60 लाख रूपए की आर्थिक सहायता एवं 13 आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि का किया चेक वितरित*  …

    Read more

    कृषि विभाग द्वारा बिना लाइसेंस उर्वरक तैयार करने पर की गई कार्रवाई

    *- 2485 बोरी उर्वरक सामग्री जब्त*   राजनांदगांव 11 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में नकली, अवमानक तथा बिना अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के उर्वरक एवं जैविक खाद…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स