Ro no D15139/23

नौनिहालों और मातृ स्वास्थ्य को मिली नई सौगात: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और कदम

रायपुर, 07 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY)

छत्तीसगढ़ में बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को सुदृढ़ करने के लिए राज्य शासन द्वारा निरंतर ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन और नवीन भवनों के निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि नौनिहालों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ गर्भवती एवं धात्री माताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

 

बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम ताम्बेश्वरनगर में नवीन आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज द्वारा इस भवन का शुभारंभ किया गया, जिससे क्षेत्र में बच्चों और माताओं को अब बेहतर और व्यवस्थित सेवाएं मिल सकेंगी।

 

ताम्बेश्वरनगर आंगनबाड़ी केंद्र में वर्तमान में 0 से 6 वर्ष तक के 54 बच्चे, 3 गर्भवती महिलाएं तथा 1 धात्री माता सहित कुल 58 हितग्राही पंजीकृत हैं। पूर्व में यह केंद्र पंचायत भवन में संचालित हो रहा था, जहां स्थान और संसाधनों की कमी के कारण बच्चों की शैक्षणिक व खेल गतिविधियों तथा मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

नवीन भवन के निर्माण से अब आंगनबाड़ी केंद्र को एक सुरक्षित, स्वच्छ और समुचित वातावरण प्राप्त हुआ है। यहां बच्चों को पोषण आहार, प्रारंभिक शिक्षा और खेल गतिविधियों का बेहतर अवसर मिलेगा, वहीं गर्भवती एवं धात्री माताओं को स्वास्थ्य जांच, परामर्श और योजनाओं का लाभ नियमित रूप से उपलब्ध कराया जा सकेगा।

इस अवसर पर सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने कहा कि बच्चों और महिलाओं का स्वास्थ्य किसी भी समाज की प्रगति का आधार होता है। आंगनबाड़ी केंद्र न केवल पोषण सेवाओं का माध्यम हैं, बल्कि यह बच्चों के भविष्य को संवारने की पहली पाठशाला भी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर आंगनबाड़ी सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

नवीन आंगनबाड़ी भवन के लोकार्पण से ताम्बेश्वरनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। यह पहल राज्य में मातृ एवं शिशु कल्याण को नई दिशा देने के साथ-साथ ग्रामीण विकास की मजबूत नींव को भी और सुदृढ़ करेगी।

  • Related Posts

    रायगढ़ सीएसआर सम्मेलन में विकसित रायगढ़ के लिए कंपनियों की भागीदार पर जोर   कंपनियों एवं विद्वानों ने कहा विकसित रायगढ़ के निर्माण में सीएसआर बने जनभागीदारी का माध्यम   रायगढ़ सीएसआर समिट में जिंदल पावर, अदाणी, जेएसडब्ल्यू और जिंदल स्टील ने साझा किए अनुभव  

    रायगढ़। रायगढ़ क्षेत्र के समावेशी और सतत विकास में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व की भूमिका पर चर्चा के लिए बुधवार को इंडिया सीएसआर द्वारा ‘रायगढ़ सीएसआर सम्मेलन’ का आयोजन किया गया।…

    Read more

    मानसून के साथ दस्तक देती बीमारियां और हमारी सतर्कता

    *मानसून के साथ दस्तक देती बीमारियां और हमारी सतर्कता* रायपुर, 09 अगस्त 2026/ बरसात के दिनों में नमी और गंदे पानी के कारण मच्छर और कीटाणु तेजी से फैलते हैं।…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta