Ro no D15139/23

राज्य में सुशासन की नई पहल जिले में 8 अप्रैल से ‘सुशासन तिहार-2025’ का होगा शुभारंभ

अम्बिकापुर 06 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार शासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा और शासन-प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘सुशासन तिहार-2025’ आयोजित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने इस महाअभियान की घोषणा करते हुए कहा कि शासन की प्रत्येक इकाई इसमें सक्रिय भूमिका निभाएगी और यह तिहार जनसरोकारों से सीधे जुड़ाव का माध्यम बनेगा।

तीन चरणों में होगा सुशासन तिहार का आयोजन
‘सुशासन तिहार-2025’ का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 8 से 11 अप्रैल 2025 तक ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय कार्यालयों में आम जनता से समस्याओं और शिकायतों के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इसके लिए समाधान पेटी रखी जाएगी, साथ ही ऑनलाइन पोर्टल व कॉमन सर्विस सेंटर की भी मदद ली जाएगी। दूसरे चरण में प्राप्त आवेदनों का एक माह के भीतर निराकरण किया जाएगा। तीसरे चरण में 5 मई से 31 मई 2025 के बीच पंचायतों और नगरीय क्षेत्रों में समाधान शिविर लगाए जाएंगे, जहां आवेदकों को उनके आवेदनों की स्थिति की जानकारी दी जाएगी और मौके पर समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा।

प्रभावी मॉनिटरिंग और नवाचार पर जोर
इस अभियान के लिए विशेष पोर्टल तैयार किया जा रहा है जिसमें आवेदन की प्रविष्टि, मॉनिटरिंग और समाधान प्रक्रिया डिजिटल रूप से दर्ज होगी। प्रत्येक आवेदन को एक यूनिक कोड दिया जाएगा और आवेदनकर्ताओं को पावती भी दी जाएगी। जिला कलेक्टरों को नवाचार की छूट दी गई है ताकि स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार तिहार अधिक प्रभावशाली बनाया जा सके।

प्रशिक्षण और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी
सुशासन तिहार को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचना प्रौद्योगिकी आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, स्थानीय सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

विकास कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वयं विभिन्न विकास योजनाओं और कार्यों का औचक निरीक्षण करेंगे। संबंधित मंत्रीगण और प्रभारी सचिव भी इसी प्रक्रिया को अपनाएंगे। प्रत्येक जिले में समाधान शिविरों के बाद समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री शिविरों के दौरान आमजन, संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। जिससे ‘सुशासन तिहार-2025’ प्रदेश में जनसेवा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा।

  • Related Posts

    एनएचएम के संविदा पदों हेतु भर्ती परीक्षा संपन्न, 150 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

      अम्बिकापुर 25 मार्च 2026/   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सरगुजा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) अंतर्गत रिक्त संविदा पदों की भर्ती प्रक्रिया के तहत आज विभिन्न चरणों में परीक्षा…

    Read more

    शासकीय भूमि नामांतरण में मामले में सहायक ग्रेड-02 पर कार्रवाई वेतन मैट्रिक्स के न्यूनतम लेबल पर पदावनत करने की दीर्घ शास्ति की गई

      अम्बिकापुर 25 मार्च 2026/   जिला प्रशासन द्वारा शासकीय कार्यों में गंभीर अनियमितता और पद के दुरुपयोग के मामले में सहायक ग्रेड-02   अजय कुमार तिवारी के विरुद्ध दीर्घ शास्ति अधिरोपित…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने