Ro no D15139/23

जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार को आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिले में कार्यरत एनजीओ व सीएसओ की सूची की जाएगी प्रेषित

– जिले में कार्यरत एनजीओ व सीएसओ 5 अगस्त तक कर सकते है संपर्क
राजनांदगांव 29 जुलाई 2025। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आदि-कर्मयोगी अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावशाली बनाने के लिए 5 अगस्त 2025 तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कक्ष क्रमांक 65 राजनांदगांव में जिले में कार्यरत विश्वसनीय गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) एवं सिविल सोसाइटी संगठन (सीएसओ) संपर्क कर सकते है। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला एवं विकासखंड स्तर पर आदि कर्मयोगी अभियान के सफल संचालन के लिए विश्वसनीय गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) एवं सिविल सोसाइटी संगठनों (सीएसओ) को सहभागिता हेतु आमंत्रित किया गया है। आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिले में कार्यरत एनजीओ व सीएसओ की सूची जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार को प्रेषित की जाएगी।
जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में जवाबदेह प्रशासन एवं अंतिम छोर तक सेवाओं की प्रभावी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आदि कर्मयोगी अभियान का संचालन किया जा रहा है। आदि कर्मयोगी अभियान धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत बहु-विभागीय समन्वय और जन-सहभागिता पर आधारित है। जिसका उद्देश्य जनजातीय गांवों में शासकीय योजनाओं का समग्र लाभ पहुंचाना है। जनजातीय अथवा ग्रामीण समुदायों के साथ कार्य करने का सिद्ध अनुभव, क्षमतावर्धन  व समुदाय सशक्तिकरण अथवा स्थानीय शासन के क्षेत्र में अनुभव, जिला एवं विकासखंड स्तर पर सक्रिय उपस्थिति, अधिमानत: किसी सरकारी विभाग द्वारा सूचीबद्ध अथवा समर्थन प्राप्त जिले में कार्यरत एनजीओ एवं सीएसओ का चयन किया जाएगा।

  • Related Posts

    मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति  रमेश सिन्हा ने मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की

      – प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने आज डोंगरगढ़ प्रवास के…

    Read more

    रोजगार कार्यालय में 5 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन

    राजनांदगांव 31 जुलाई 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 5 अगस्त 2026 को सुबह 10.30 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। रोजगार मेले में…

    Read more

    NATIONAL

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट