Ro no D15139/23

नाम निर्देशन की प्रक्रिया शुरू, पहले दिन महापौर के लिए 01 और पार्षद के लिए 15 नामांकन पत्र खरीदे गए

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025
अम्बिकापुर 22 जनवरी 2025/  राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले में आज 22 जनवरी पूर्वान्ह 10.30 बजे अधिसूचना प्रकाशन के साथ ही नामांकन पत्र क्रय करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन महापौर के लिए 01 और वार्ड पार्षदों के लिए 15 नामांकन पत्र का क्रय किया गया। आज दिनांक में किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है।

नामांकन क्रय करने के पहले दिन महापौर के लिए मायापुर के लरंगसाय वार्ड से राजीव लकड़ा, वहीं पार्षद हेतु 37 से 48 वार्ड के लिए वार्ड क्रमांक 47 से श्रीमती संतोला सिंह, वार्ड क्रमांक 40 के श्री सोहेल आदिल, वार्ड क्रमांक 38 से श्री अशोक अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 42 से मो.फिरोज, व 13 से 24 वार्ड के लिए वार्ड क्रमांक 20 से श्री महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, वार्ड क्रमांक 24 से श्री विजय सोनी, वार्ड क्रमांक 21 से श्रीमती प्रति राजवाड़े, वार्ड क्रमांक 22 से श्रीमती संगीता जायसवाल, वार्ड क्रमांक 25 से 36 तक श्री शास्त्री वार्ड क्रमांक 31 से शुभाकर पाण्डेय पिता, वार्ड क्रमांक 34 से श्री संजीव मदिलवार, वार्ड क्रमांक 34 से श्री कमलेश्वर विमल मंदिलवार, वार्ड क्रमांक 26 से श्री अनेक गुप्ता, वार्ड क्रमांक 31 से श्री धीरज लाल, वार्ड क्रमांक 25 से श्रीमती प्रभा शर्मा, वार्ड क्रमांक 34 से आकाश शुक्ला द्वारा नामांकन पत्र क्रय किया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 22 जनवरी 2025 से 28 जनवरी 2025 तक नामांकन पत्र क्रय किया जाएगा। 29 जनवरी नांमाकन पत्रों की संवीक्षा (जांच) हेतु निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों के लिए नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 31 जनवरी रखी गई है। इसके साथ ही निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर प्रकाशन करने और निर्वाचन प्रतीकों के आबंटन  हेतु 31 जनवरी निर्धारित की गई है। मतदान 11 फरवरी 2025 को होगा तथा मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा 15 फरवरी 2025 को की जाएगी।

  • Related Posts

    राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से की सौजन्य भेंट राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 12 पदक जीतने पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर  अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश…

    Read more

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही को उपलब्ध कराया गया गैस कनेक्शन

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार