Ro no D15139/23

संबल और सम्मान के प्रतीक महतारी वंदन से अब दीवाली की खुशियां होंगी दोगुनी

*माताओं-बहनों को 20 किश्तों में मिले 468.69 करोड़ रुपए*

रायपुर, 17 अक्टूबर 2025/ दीवाली सबसे बड़ा त्यौहार है। पूरे साल दीपपर्व के आने का इंतजार हर किसी को होता है। दीए की जगमग रोशनी जीवन में खुशियां बिखेरती हैं। महतारी वंदन योजना माताओं बहनों की इस खुशी को और चमकीली बना रही है। हर महीने मिलने वाली 1 हजार की राशि महिलाओं को न सिर्फ अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति का आधार दे रही है बल्कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बना रही है। अब महिलाओं को अपनी छोटी मोटी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। दीवाली के पहले मासिक किश्त की राशि मिलने से महिलाएं अब त्यौहारी खरीदारी में इस पैसे का उपयोग कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और महिलाओं के सम्मान के प्रति प्रतिबद्धता से शुरू की गई महतारी वंदन योजना ने उनके जीवन में आत्मनिर्भरता की नई रोशनी लेकर आई है।

*20 किश्तों में मिली 468.69 करोड़ की राशि*

कबीरधाम जिले में अब तक 2.5 लाख से अधिक महिलाओं को 20 किश्तों में 468.69 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जा रही हैं। प्रत्येक माह 1 हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जा रही है, जिससे वे रोजमर्रा की दैनिक जरूरतें स्वयं पूरी कर पा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सम्मान को राज्य सरकार की प्राथमिकता में रखा है।

*पोते-पोतियों के लिए खुद खरीदूंगी मिठाई और पटाखे*

कबीरधाम जिले के ग्राम मझगांव की रहने वाली श्रीमती बजरहीन साहू गृहणी हैं। घर की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए पति या बेटों पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन अब महतारी वंदन योजना से हर महीने 1000 रुपये की राशि सीधे मेरे खाते में आती है। वह बताती हैं कि इस योजना से अब तक उन्हें 20 किस्तों में कुल 20 हजार रुपये मिल चुके हैं। इस माह दिवाली के पहले 20वीं किस्त उनके खाते में आ चुकी है। वे कहती हैं कि इस बार दीवाली अपने नाती पोतों के लिए पटाखे और मिठाई मै अपने पैसों से खरीदूंगी। महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुकी है। यह योजना कबीरधाम जिले की हजारों महिलाओं के जीवन में बदलाव लेकर आ रहा है।

  • Related Posts

    बस्तर के होनहारों के लिए सुनहरा अवसर प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं हेतु प्रवेश प्रक्रिया शुरू

      जगदलपुर, 24 मार्च 2026/ प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश की प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू कर दी गई है।…

    Read more

    छापर भानपुरी में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

    जगदलपुर, 24 मार्च 2026/ आकांक्षी विकासखंड तोकापाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत छापर भानपुरी में मंगलवार को संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। एकीकृत…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे