Ro no D15139/23

O Romeo: भारत-पाक मैच के रोमांच में फीकी पड़ी ‘ओ रोमियो’, कितनी हुई कमाई?

O Romeo Box Office Collection Day 3: शुरुआती दो दिनों की मजबूत कमाई के बाद ‘ओ रोमियो’ ने पहले वीकेंड पर चौंकाने वाला मोड़ ले लिया. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर इस फिल्म ने शुक्रवार को 8.50 करोड़ रुपये से ओपनिंग की. शनिवार को वैलेंटाइन डे का फायदा उठाते हुए 12.65 करोड़ रुपये कमा डाले. रविवार को फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई और कलेक्शन कम हो गया. आइए तीसरे दिन का कलेक्शन बताते हैं.

रविवार को कम हुई ‘ओ रोमियो’ की कमाई

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार,  ने रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. आमतौर पर रविवार की छुट्टी का फिल्मों को फायदा मिलता है, लेकिन इस बार मामला अलग रहा. भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले ने शाम और रात के शो पर सीधा असर डाला. ऑक्यूपेंसी आंकड़े भी यही कहानी कहते हैं-

  • सुबह के शो: 8.76%
  • दोपहर के शो: 25.00%
  • शाम के शो: 23.42%
  • रात के शो: 18.66%

फिर भी शाहिद-विशाल की सबसे बड़ी ओपनिंग

रविवार की गिरावट के बावजूद विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी ने अपने करियर का सबसे बड़ा पहला वीकेंड दर्ज किया है. दोनों की पहली फिल्म कमीने ने ओपनिंग वीकेंड में 14.70 करोड़ रुपये कमाए थे. दूसरी फिल्म हैदर का आंकड़ा 19.37 करोड़ रुपये रहा. वहीं तीसरी फिल्म रंगून सिर्फ 14.50 करोड़ रुपये तक पहुंच पाई थी. ऐसे में 30.15 करोड़ रुपये के साथ ओ रोमियो ने इस जोड़ी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

असली परीक्षा सोमवार से

ट्रेड जानकारों का मानना है कि फिल्म के लिए सोमवार का दिन बुहत अहम होगा. अगर दर्शकों की प्रतिक्रिया पॉजिटिव बनी रही तो वीकडेज में भी कलेक्शन स्थिर रह सकता हैय. अब देखना होगा कि ये मूवी लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर टिक पाती है या नहीं.

जानें फिल्म की स्टारकास्ट

रोमांटिक एक्शन थ्रिलर ओ रोमियो में शाहिद कपूर और त्रिप्ती डिमरी के अलावा नाना पाटेकर और अविनाश तिवारी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म में विक्रांत मैसी और तमन्ना ने कैमियो किया है.

  • Related Posts

    पिता के बर्थडे वाले दिन रणदीप हुड्डा के घर आई नन्ही परी, पत्नी लिन ने बेटी को दिया जन्म

    Randeep Hooda: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा के घर खुशियों ने दस्तक दी है. एक्टर पहली बार पिता बने हैं और उनके घर नन्ही परी का जन्म हुआ है. उनकी पत्नी और…

    Read more

    12वें दिन भी ‘द केरला स्टोरी 2’ कमाई का सिलसिला जारी, कलेक्शन देख हैरान हो जाएंगे आप

    The kerala story 2 Box office Collection Day 12: सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ चर्चा में बनी हुई है. रिलीज के बाद से ही यह फिल्म लगातार…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम