Ro no D15139/23

वृद्ध, असहाय एवं अस्वस्थ राशनकार्डधारक घर बैठे करा सकेंगे eKYC

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के अंतर्गत पात्र सभी राशनकार्डधारियों एवं उनके सदस्यों का आधार आधारित eKYC अनिवार्य किया गया है। शासन द्वारा वृद्ध, असहाय एवं अस्वस्थ राशनकार्डधारकों को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए फेस eKYC (चेहरे के माध्यम से eKYC) की सुविधा प्रारंभ की गई है, जिससे अब वे घर बैठे ही अपना eKYC पूर्ण कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि 70 वर्ष से अधिक आयु के अनेक राशनकार्डधारकों के फिंगरप्रिंट स्पष्ट न होने के कारण बायोमेट्रिक आधारित eKYC में कठिनाइयाँ आ रही थीं। इस समस्या के समाधान हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन प्रणाली लागू की गई है।

शासन द्वारा विकसित “मेरा eKYC” मोबाइल एप के माध्यम से राशनकार्डधारक अपने आधार से जुड़ी जानकारी के आधार पर चेहरे के माध्यम से eKYC करा सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को Google Play Store से Mera eKYC एवं Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करना होगा।

एप में आधार नंबर एवं आवश्यक विवरण दर्ज करने के पश्चात आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करना होगा। इसके बाद फेस eKYC विकल्प का चयन कर कैमरे के माध्यम से चेहरे का स्कैन किया जाएगा, जिससे पहचान की पुष्टि हो जाएगी। उपभोक्ता एप में आधार नंबर एवं ओटीपी डालकर यह भी जांच सकते हैं कि उनका eKYC पहले से पूर्ण हुआ है या नहीं। यदि eKYC पूर्ण है, तो स्थिति में “Y” प्रदर्शित होगा।

यदि किसी कारणवश मोबाइल एप के माध्यम से eKYC संभव नहीं हो पाता है, तो राशनकार्डधारक अपने नजदीकी शासकीय उचित मूल्य दुकान में जाकर बायोमेट्रिक (अंगूठा/उंगली निशान) के माध्यम से भी eKYC करा सकते हैं।

इस नई व्यवस्था से वृद्ध एवं असहाय राशनकार्डधारकों को बड़ी राहत मिलेगी तथा उन्हें राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होंगी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा’ से साकार हो रहे उच्च शिक्षा के सपने पहाड़ों के बीच से निकला कामयाबी का रास्ताः जमड़ी की प्रीति अब हर दिन जा रही हैं कॉलेज

      अम्बिकापुर 06 अप्रैल 2026/  जिले के दूरस्थ अंचलों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल अब रंग ला रही है। ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना’ केवल आवागमन का साधन मात्र…

    Read more

    अवैध अतिक्रमण एवं बिना अनुमति ईंट भट्ठा संचालन पर करें आवश्यक कार्रवाई-कलेक्टर श्री वसंत कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए

      अम्बिकापुर 06 अप्रैल 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की तहसीलवार समीक्षा बैठक लेकर लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गुणवत्ता युक्त प्रगति लाने…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….