Ro no D15139/23

जन्मदिन पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुकबधिर विद्यालय पहुंचकर बच्चों संग बांटी खुशियां

*श्रवण एवं दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के बीच मनाया अपना जन्मदिन, बांटे उपहार*

 

*बच्चों ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत गीत से किया अभिनंदन*

 

रायपुर, 20 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपना जन्मदिन एक अनूठे और बेहद भावुक अंदाज में मनाया। उन्होंने वीआईपी संस्कृति और तड़क-भड़क वाले आयोजनों से दूर रहकर कवर्धा के सिंघनपुरी में स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधीतार्थ विद्यालय के दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाया और उनको उपहार भी बांटे।

 

*दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मनाया और किया उपहार भेंट*

 

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने रविवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय, सिंघनपुरी पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ स्नेहपूर्ण समय बिताया। इस दौरान विद्यालय परिवार और बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें उपहार स्वरूप पानी के लिए थर्मस बोतलें वितरित कीं। उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के प्रति निरंतर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय से संबंधित आवश्यकताओं पर भी चर्चा हुई।

 

*उप मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चों ने अपनापन महसूस किया*

 

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने विद्यालय तक पहुंचने वाले मार्ग के निर्माण के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। साथ ही विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जरूरत के अनुरूप भवन संबंधी व्यवस्थाओं को भी बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करने की बात कही। विद्यालय प्रबंधन ने उप मुख्यमंत्री के इस आत्मीय और संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि उनके आने से बच्चों में उत्साह और उन्हें विशेष अपनापन महसूस हुआ।

  • Related Posts

    जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

      अंबिकापुर स्थित निवास पर क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद, विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश अम्बिकापुर 20 जुलाई 2026/  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश…

    Read more

    अंबिकापुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया सोनोग्राफी सेंटर का शुभारंभ

      अम्बिकापुर 20 जुलाई 2026/  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री   राजेश अग्रवाल ने सोमवार को अंबिकापुर स्थित एक निजी संस्थान के नवीन सोनोग्राफी सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात