Ro no D15139/23

बोल बम और हर हर महादेव के उद्घोष के साथ यात्रा के चौथे दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा एवं कांवड़ यात्रियों ने तय कि गौरकांपा से मोहतरा की यात्रा, पुष्पवर्षा के साथ शिवभक्तों ने किया भव्य स्वागत

माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर कांवड़ यात्रा के चौथे दिन आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कांवड़ यात्रियों ने गौरकांपा स्थित शनिदेव मंदिर में पूज-अर्चना कर मोहतरा में यात्रा का आगमन हुआ। इस दौरान गौरकांपा, करपीकला, बम्हनदेई और मोहतरा में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, सामाजिक व हिन्दू संगठनों तथा क्षेत्रवासियों द्वारा भावना बोहरा और कांवड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान 300 से अधिक कांवड़ यात्री भावना बोहरा के साथ उनकी इस यात्रा में सहभागी बनें हैं। सभी ने बड़े ही उत्साह और उर्जा के साथ बोल बम और हर हर महादेव के नारे के साथ यात्रा की शुरुआत करते हुए तेज बारिश एवं जंगलों के रास्ते छत्तीसगढ़ वासियों एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के संकल्प के साथ यात्रा के लिए प्रस्थान किया। यात्रा के पांचवे दिन मोहतरा से डोंगरिया महादेव तक कांवड़ यात्रा की जाएगी जहाँ डोंगरिया महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान पत्थलगांव की विधायक श्रीमती गोमती साय जी ने भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा और सभी कांवड़ यात्रियों का स्वागत कर उनके साथ पद यात्रा में शामिल हुईं और मंगलमय यात्रा के लिए सभी को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि सबके जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो,हमारा छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो इसी कामना के साथ और हमारी आने वाली पीढ़ियों को सनातन संस्कृति, हमारी धार्मिक आस्था,परंपरा एवं रीती-रिवाजों से अवगत कराना हमारा उद्देश्य है। यह यात्रा मेरे लिए माँ नर्मदा और भोलेनाथ बाबा के प्रति कृतज्ञता का एक विनम्र प्रयास है और आज उनकी ही कृपा से हमारी यह पुण्य यात्रा शुरू हुई है। इस पदयात्रा के माध्यम से मैं पंडरिया विधानसभा और पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना करती हूँ। इस यात्रा में मेरे साथ सैकड़ों कांवड़ यात्री और शिवभक्तों ने भी मेरे इस संकल्प पूर्ति में अपना बहुमूल्य सहयोग निभाया है तो वहीं जिन क्षेत्रों से हिकार यह यात्रा गुजरी है वहां विभिन्न सामाजिक व हिन्दू संगठन, भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत कर हमारी इस यात्रा को बल दिया है जिसके लिए मैं सभी का आभार एवं अभिनंदन करती हूँ।

आज यात्रा का चौथे दिन भी सभी के अंदर वही उर्जा और भगवान भोलेनाथ के प्रति भक्ति का संचार स्पष्ट दिखाई दे रहा है और सभी बोल बम के नारे लगते हुए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए निरंतर अपनी यात्रा पर गतिमान हैं। मुझे विश्वास है कि आपके साथ और भोलेनाथ के आशीर्वाद से यह यात्रा निश्चित ही सफल होगी। मुझे पूरा विश्वास है कि जिस संकल्प और छत्तीसगढ़ वासियों के जीवन में सुख-शांति और हमारे प्रदेश की समृद्धि के लिए यह हमारी यात्रा माँ नर्मदा एवं भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से जरुर पूरा होगा। डोंगरिया महादेव और भोरमदेव महादेव जी का जलाभिषेक कर इस यात्रा की समाप्ति होगी। सभी कांवड़ यात्रियों ने हर हर महादेव और बोल बम के नारे के साथ नव उत्साह और ऊर्जा के साथ भगवान भोलेनाथ और माँ नर्मदा के आशीर्वाद से दिन-प्रतिदिन हमारी यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।

  • Related Posts

    निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

    “ईंट जोड़ाई अच्छे से करिए… मसाला बढ़िया से डालिए” – जब श्रमिक बहन ने मुख्यमंत्री को सिखाया काम   कवर्धा 4 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार के तहत…

    Read more

    पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर कवर्धा विधायक कार्यालय में जश्न

    *कार्यकर्ताओं श्रीमती रश्मि विजय शर्मा के साथ झालमुड़ी खाकर खुशियां मनायी*   *पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के बाद पूरे देश के साथ-साथ कबीरधाम…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में खिला कमल, बीजेपी ने जनता को कहा- शुक्रिया, शुभेंदु अधिकारी बोले- विकास ने डर को हराया, सुशासन के नये युग की शुरुआत

    बंगाल में खिला कमल, बीजेपी ने जनता को कहा- शुक्रिया, शुभेंदु अधिकारी बोले- विकास ने डर को हराया, सुशासन के नये युग की शुरुआत

    ममता दीदी के नाम चिट्ठी, बंगाल की युवा पत्रकार ने लिख दी दिल की बात

    ममता दीदी के नाम चिट्ठी, बंगाल की युवा पत्रकार ने लिख दी दिल की बात

    बंगाल में हारीं ममता बनर्जी, 7 फीसदी वोट कम होते ही हाथ से निकलीं 133 सीटें, बीजेपी के 45 प्रतिशत वोट ने उखाड़ फेंका टीएमसी का साम्राज्य

    बंगाल में हारीं ममता बनर्जी, 7 फीसदी वोट कम होते ही हाथ से निकलीं 133 सीटें, बीजेपी के 45 प्रतिशत वोट ने उखाड़ फेंका टीएमसी का साम्राज्य

    करूर भगदड़ में 41 लोगों की मौत, तृषा कृष्णन से अफेयर; चुनाव तक विवादों में रहे विजय थलापति अब बनेंगे सीएम

    करूर भगदड़ में 41 लोगों की मौत, तृषा कृष्णन से अफेयर; चुनाव तक विवादों में रहे विजय थलापति अब बनेंगे सीएम

    ममता बनर्जी 15105 वोट से हारीं, शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के बाद भवानीपुर में भी दीदी को चटा दी धूल

    ममता बनर्जी 15105 वोट से हारीं, शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के बाद भवानीपुर में भी दीदी को चटा दी धूल

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक से पहले प्रदेश कैबिनेट मंत्रियों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान एक दूसरे का लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराया। 

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक से पहले प्रदेश कैबिनेट मंत्रियों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान एक दूसरे का लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराया।