Ro no D15139/23

पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने यात्रा के पांचवे दिन मोहतरा से यात्रा प्रारंभ कर डोंगरिया महादेव का किया जलाभिषेक, पंडरिया नगर में स्वागत के लिए उमड़ा शिवभक्तों का जन सैलाब

*पंडरिया नगर आगमन पर विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों के स्वागत के लिए उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब, भगवामय हुआ पंडरिया*

छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा और उनके साथ लगभग 300 से अधिक कांवड़ यात्रियों के जत्थे का आज यात्रा के पांचवे दिन मोहतरा से पंडरिया नगर, परसवारा, दशरंगपुर पुतकी होते हुए डोंगरिया महादेव मंदिर पहुंचा जहाँ भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, विभिन्न सामजिक व हिन्दू संगठनों एवं शिवभक्तों ने भव्य स्वागत किय। इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा और सभी कांवड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ डोंगरिया महादेव का जलाभिषेक किया और छत्तीसगढ़ की खुशहाली एवं प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पंडरिया नगर में विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों के स्वागत के लिए हजारों की संख्या में भगवा वस्त्र धारण कर क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर सभी का भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही ग्राम दशरंगपुर पुतकी में भी बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों ने भावना बोहरा और कांवड़ यात्रियों के आगमन पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया और यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

बोल बम और हर हर महादेव के नारे से पूरा पंडरिया नगर भक्तिमय और भगवामय हो उठा। लगभग 3000 से अधिक की संख्या में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा एवं महिला मोर्चा, विभिन्न सामाजिक व हिन्दू संगठनों, नगरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया और उनकी यात्रा में सहभागी बनें। तेज बारिश के बावजूद लोगों में अपार उत्साह और हजारों की संख्या में भीड़ पंडरिया नगर में उमड़ी। 26 जुलाई को डोंगरिया से शिव मंदिर एवं गुप्ता धर्मशाला मार्ग से पांडातराई, भारतमाता चौक, करहट्टा चौक, कुसुमघटा, नेउरगांव के रास्ते बोड़ला तक की यात्रा तय की जाएगी

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज मोहतरा से प्रस्थान कर डोंगरिया महादेव मंदिर में जल अर्पण करके छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। यह क्षण अत्यंत ही सुखद रहा है की कांवड़ यात्रा का पहला पड़ाव पूर्ण हुआ और कल हम अपने डोंगरिया से बोड़ला के लिए अपनी आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे और 27 जुलाई को भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ जी का जलाभिषेक कर सर्वमंगल की हमारी यह यात्रा पूर्ण होगी। इस दौरान आज यात्रा के पांचवे दिन पंडरिया नगर आगमन पर उमड़े जन आस्था और शिवभक्तों के सैलाब ने पूरे पंडरिया विधानसभा को भक्तिमय एवं भगवामय कर दिया। इतना अपनत्व,स्नेह और भव्य स्वागत के लिए मैं सभी शिवभक्तों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। सनातन संस्कृति का एक जीवंत प्रतीक है कांवड़ यात्रा, जो भक्ति, समर्पण और सामूहिक एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करती है। शिवभक्तों का यह विशाल जनसमूह सनातन संस्कृति, आस्था, परंपरा और भगवान भोलेनाथ के प्रति विश्वास का प्रतिबिंब है जो बताता है कि भारतीय संस्कृति का गौरवशाली इतिहास आज भी उतना ही शास्वत व अनंत है।

उन्होंने आगे कहा कि घनघोर वर्ष में भी सभी ने अपार उत्साह के साथ आगे की यात्रा प्रारम्भ की। यह कांवड़ यात्रा भारत की सांस्कृतिक परंपराओं में निहित सिद्धांतों की पुनर्स्थापना है। काँवड़ यात्रा सिर्फ़ एक यात्रा नहीं है, ये महादेव को शीतल जल अर्पित करने की परंपरा है, ये लोक-उत्सव है, समानता का सन्देश है क्योंकि चारों तरफ भगवा ही भगवा दिखता है जो सनातन संस्कृति का प्रतीक है। सनातन संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन और समृद्ध संस्कृतियों में से एक है, जो अनादिकाल से मानवता को जीवन जीने की कला सिखाती रही है। यह संस्कृति केवल धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक जीवन दर्शन है, जो प्रकृति, मानवता और आध्यात्मिकता के बीच संतुलन स्थापित करने का मार्ग दिखाता है। सदियों से हमारे गुरुजनों, ऋषियों के दिखाए सद्मार्गों एवं हमारे वेदों व धर्मग्रंथों में सनातन संस्कृति की गौरवशाली इतिहास को संरक्षित करने की इस यात्रा में महिलाओं और युवाओं का भी सहयोग हमें मिल रहा है। भगवान भोलेनाथ सबका कल्याण करें और अपनी कृपा दृष्टि से सबके जीवन मे सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखें यही मंगलकामना है।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल