Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर लकवाग्रस्त महिला को तुरंत मंजूर हुए 5 लाख रुपए

मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता योजना से सहायता राशि की तत्काल मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से मुख्यमंत्री जनदर्शन में आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम बड़ेटेमरी निवासी श्रीमती बसंती साव को मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता योजना के तहत 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि की तत्काल स्वीकृत मिली।

बसंती साव ने बताया कि उनका दोनों पैर लकवाग्रस्त है, उनका इलाज रायपुर स्थित एम्स, मेकाहारा सहित एक निजी अस्पताल में कराया जा चुका है। इलाज लगातार जारी है। इस वजह से बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आगे इलाज के लिए लगभग 6 लाख 40 हजार रुपए का खर्च अनुमानित है। आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवार से होने के कारण उनके लिए इलाज का खर्च उठाना संभव नहीं। उनके पति   प्रेमकुमार साव ने बताया कि मुख्यमंत्री जनदर्शन में अपनी पीड़ा रखने के बाद उन्हें तुरंत मदद मिली। उन्होंने मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता की प्रशंसा करते हुए आर्थिक सहायता की त्वरित स्वीकृति पर आभार जताया।

मुख्यमंत्री   साय ने जनदर्शन के दौरान श्रीमती बसंती साव के आवेदन को गंभीरता से देखा और उनकी स्थिति को समझते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिए, ताकि बिना किसी देरी के सहायता मिल सके। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सहायता राशि की तत्काल स्वीकृति दी गई। इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री की पहल पर उन्हें 25 हजार रुपए और 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है।

  • Related Posts

    हर दिन 8 घरों में लग रहे सोलर पैनल, अब तक 1700 परिवारों को 25.80 लाख रुपए की मुफ्त बिजली

    *बैंकर्स, वेंडर्स और ‘बिहान’ की दीदियों के सामूहिक प्रयास से जिला बना ‘ऊर्जा आत्मनिर्भरता’ की मिसाल*   रायपुर,03 जुलाई 2026/   छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में ‘पीएम सूर्य घर…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

    आईआईएम रायपुर में होगा आयोजन: विकसित छत्तीसगढ़ के विज़न, सुशासन और भविष्य की रणनीति पर होगा मंथन*   *नीति, नवाचार, नेतृत्व और परिणामोन्मुखी शासन पर विशेषज्ञ देंगे मार्गदर्शन*   रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली