Ro no D15139/23

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जप्त

धमतरी, 4 फरवरी 2026 । IMNB NEWS AGENCY  कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार खनिज विभाग द्वारा धमतरी जिले के ग्राम सारंगपुरी में औचक निरीक्षण कर अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान 03 ट्रैक्टर रेत खनिज से भरे हुए बिना वैध परिवहन पास के अवैध परिवहन करते पाए गए, जिनमें 02 ट्रैक्टर स्वराज एवं 01 ट्रैक्टर सोनालिका शामिल हैं। मौके पर ही तीनों ट्रैक्टरों को जप्त किया गया।
दर्ज प्रकरण में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।
कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने कहा कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खनिज विभाग को निर्देशित किया कि इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सतत निगरानी रखते हुए नियमित एवं औचक निरीक्षण जारी रखा जाए।
खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा खनि अधिकारी महोदय के निर्देशन में अवैध उत्खनन/परिवहन/भंडारण की प्रभावी रोकथाम हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल