Ro no D15139/23

जिला पंचायत सामान्य सभा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, ‘विकसित भारत जी-राम-जी’ योजना के पैम्पलेट वितरित

धमतरी, 04 फ़रवरी 2026/IMNB NEWS AGENCY  जिला पंचायत की सामान्य सभा बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की गई। इसी क्रम में बैठक के दौरान केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी “विकसित भारत जी-राम-जी (Viksit Bharat G-RAM-G)” योजना के पैम्पलेट जनप्रतिनिधियों को वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना तथा ग्रामीण विकास में व्यापक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष जिला पंचायत  अरुण सर्वा ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए “विकसित भारत जी-राम-जी” योजना की अवधारणा, उद्देश्यों एवं प्रमुख प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर, पारदर्शी और विकासोन्मुख बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जा सकेगा।

अध्यक्ष जिला पंचायत ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर विकसित पंचायतों की स्पष्ट रूपरेखा तैयार करना है, जिसमें पीएम गति-शक्ति के साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं का एकीकृत स्वरूप में क्रियान्वयन किया जाएगा। इसके माध्यम से आधारभूत संरचना, आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सामाजिक विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ संपादित किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  गजेन्द्र ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।

योजना के अंतर्गत भौगोलिक परिस्थितियों एवं नगरीकरण के स्तर के अनुसार विकास कार्यों का निर्धारण किया जाएगा। साथ ही बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण, स्थानिक एवं डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग, तथा सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) जैसे प्रावधानों के माध्यम से पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन की सतत निगरानी संभव होगी।

वित्तीय प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया गया कि योजना के अंतर्गत कुल लागत का 60 प्रतिशत केंद्र सरकार एवं 40 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा, जिससे पंचायतों को विकास कार्यों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।

बैठक के दौरान पैम्पलेट वितरण के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को योजना की जानकारी दी गई, ताकि वे ग्राम स्तर पर आम नागरिकों को जागरूक कर सकें और उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कर सकें। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में निर्णय-निर्माण की प्रक्रिया को सुदृढ़ करने, विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने तथा सतत एवं समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न

    45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप*   रायपुर, 19 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ की राजधानी में राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक खनिज साधन विभाग के सचिव…

    Read more

    सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया

    रायपुर. 19 अगस्त 2026. भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री सोनमणि बोरा (भा.प्र.से.-1999) ने आज प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन का कार्यभार ग्रहण किया। राज्य…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ