Ro no D15139/23

विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हेपेटाइटिस बीमारी के संबंध में जनसामान्य को किया गया जागरूक

राजनांदगांव 28 जुलाई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हेपेटाइटिस बीमारी के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला स्तरीय संगोष्ठी महाराष्ट्र मंडल बल्देव बाग में आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के 205 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों का स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने संगोष्ठी में सभी कार्यकर्ताओं को स्वयं, अपने परिवार एवं समुदाय को  सुरक्षित रखने के लिए जागरूक रहने की अपील की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने हेपेटाइटिस बीमारी के प्रमुख लक्षण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुखार व थकान, भूख कम लगना, उल्टी, त्वचा में खुजली  व पीलापन, गहरे रंग का पेशाब, शहरी में दर्द व मांसपेशियों में सूजन होना हेपेटाइटिस बीमार के प्रमुख लक्षण है। उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस ए और ई से बचाव के लिए साफ पानी का सेवन करना चाहिए। हाथ धोने की आदत, ताजा फलों का सेवन करना चाहिए और खुले में शौच नहीं करना चाहिए।
हेपेटाइटिस बी एवं सी से बचाव के लिए इंजेक्शन तथा रेजर ब्लेड का उपयोग एक बार करना चाहिए। ब्लड पंजीकृत ब्लड बैंक से ही लिया जाए। नवजात बच्चों को हेपेटाइटिस बी का जन्म खुराक अवश्य देना चाहिए। हेपेटाइटिस धनात्मक माताओं से जन्म नवजात शिशु को हेपेटाइटिस म्यूनोग्लोबिन एचबीआईजी जन्म के 24 घंटे में अवश्य दें। इसके संबंध में टोलफ्री नंबर 1800-11-6666 जारी किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, जिला नोडल अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार, जिला प्रबंधक शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ. पूजा मेश्राम, शहरी सुपरवाईजर श्री कौशल शर्मा, जिला माईक्रोबॉयोलॉजिस्ट श्रीमती वंदना कोसरिया, जिला डाटा मैनेजर श्री अखिलेश सिंह, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट श्री हेमन्त कुमार साहू एवं सेक्रेटेरियल असिस्टेंट श्री हेमन्त यादव, एरिया कोआर्डिनेटर श्रीमती देवकी वर्मा सहित सभी शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के कार्यकर्ता एवं मितानिन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने की जिले में सौगातों की बारिश

    *- सरकार ने मोदी की गारंटी को किया पूरा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोक निर्माण विभाग संभाग राजनांदगांव अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

      – नवनिर्मित तहसील भवन कार्यालय घुमका एवं कुमरदा का लोकार्पण*   *- 55 करोड़ रूपए की लागत से 8 सड़कों एवं 2 भवनों निर्माण कार्य का भूमिपूजन*   *-…

    Read more

    NATIONAL

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास