Ro no D15139/23

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में यू.सी.सी.(समान नागरिक संहिता) पर एक दिवसीय परिचर्चा का आयोजन

28 जून 2026 रविवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में यू.सी.सी. (समान नागरिक संहिता) विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय अधिकारी एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संस्थापक आदरणीय इन्द्रेश कुमार जी की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर शहर की जामा मस्जिद के मुतवल्ली हाजी मोहम्मद इकबाल (मुन्ना) ने की, कार्यक्रम में राजधानी सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के मस्जिदों के मुतवल्ली हज़रात तथा समाज के गणमान्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इंद्रेश कुमार जी ने बहुत ही सरल और सहज शब्दों में यू.सी.सी. के संबंध में उद्बोधन दिया उन्होंने कहा कि यू.सी.सी. लागू होने से किसी भी समाज को विशेष रूप से मुस्लिम समाज को किसी भी प्रकार के धार्मिक और मौलिक अधिकारों पर कोई रोक नहीं होगी न ही किसी भी समाज को अपने धर्म के अनुरूप इबादत करने में कोई रोक होगी। यू. सी. सी. के सम्बन्ध में कुछ राजनैतिक पार्टियां अपना स्वार्थ पूरा करने के लिए समाज को भ्रमित कर रही है ऐसी पार्टी ऐसे लोगों से समाज को बचना चाहिए और यू.सी.सी. का अध्ययन करना चाहिए जिससे समाज में आप जागरूकता ला सकते हैं और देश को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुरान में सबसे पहला शब्द इकरा (पढ़ाई) है, इससे प्रेरणा लेकर “हम आधी रोटी खाएंगे बच्चों को पढ़ाएं” पैगम्बर साहब ने कहा कि जिस देश में रहो उससे मोहब्बत करो उसके कानूनों का सम्मान करो, हमे कुरान और पैगंबर साहब के बताए हुए इस्लाम पर अमल करते हुए एक अच्छा मुसलमान बन कर समाज के सुधार लाने को आवश्यकता है। यू.सी.सी. एक रिफॉर्म व्यवस्था है जो सभी धर्मों में आई कुछ विसंगतियों को दूर करने में कारगर होगी।

प्रश्नोत्तरी में इंद्रेश जी ने बताया कि यूसीसी के नाम से जो भ्रम था उस भ्रम को दूर करते हुए उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता का यह अर्थ नहीं कि लोग अपनी धार्मिक परंपराएं छोड़ दे। पूजा पद्धति, रोजा, नमाज, हज, विवाह की धार्मिक रस्में या अन्य धार्मिक मान्यताएं समान नागरिक संहिता से प्रभावित नहीं होगी।

मुस्लिम समाज ने यू.सी.सी. का स्वागत किया तीन तलाक और अन्य विषय पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की।

कार्यक्रम का संचालन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छत्तीसगढ़ प्रांत संयोजक युनूस कुरैशी ने की। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज, महामंडलेश्वर महाराज अजय राम जी, स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक जगदीश पटेल, प्रदेश के मतवालिगण शेख मुबीन, हाजी इदरीस मेमन, हाजी बशीर अहमद, मो जिलानी, रिजवान खान, हाजी सैयद मोहम्मद अली, मो जावेद, मो फिरोज, मो अशफ़ाक़ कुरैशी, परवेज सलमानी, मो परवेज, एस के मोबीन के साथ समाज के गणमान्य व प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी जी, वरिष्ठ पत्रकार जाकिर घरसेना, शगुफ्ता शीरीन, शेख आबिद के साथ अन्य पत्रकारगण शामिल रहे।

  • Related Posts

    राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से की सौजन्य भेंट राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 12 पदक जीतने पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर  अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश…

    Read more

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही को उपलब्ध कराया गया गैस कनेक्शन

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार