Ro no D15139/23

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

जशपुरनगर 22 जनवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायतों हेतु मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के सभी त्रिस्तरीय पंचायतों  के रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनरों द्वारा सभी रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी को नामांकन प्रक्रिया के दौरान रखी जाने वाली सावधानी एवं निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए मतपत्र द्वारा मतदान प्रक्रिया, मतदान के समय रखी जाने वाली सावधानी एवं मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गयी। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध में जानकारी दी गयी।

इस कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी विश्वास राव मस्के ने सभी अधिकारियों को मतदान और मतगणना के संबंध में जानकारी देते हुए संपत्ति विरूपण, चुनाव चिन्ह आवंटन, नामांकन प्रक्रिया, नाम वापसिंहेतु आवेदन, मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया, परिणामों की घोषणा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस प्रशिक्षण में एसडीएम नंद जी पांडे, आकांक्षा त्रिपाठी, ऋतुताज बिसेन, ओंकार यादव सहित सभी जनपद पंचायत सीईओ एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र 27 जनवरी से 3 फरवरी तक प्राप्त किए जा सकेंगे और नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा उपरांत 6 फरवरी तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण हेतु मतदान क्रमशः 17 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी की प्रातः 7 से  बजे से अपराह्न 03 बजे तक की जाएगी। मतदान के उपरांत मतदान केंद्र में मतगणना की जाएगी और खंड मुख्यालय स्तर पर की जाने वाली मतगणना प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण हेतु क्रमशः 18 फरवरी, 21 फरवरी, 24 फरवरी की प्रातः 9 बजे से की जाएगी। मतगणना उपरांत पंच, सरपंच, जनपद पंचायत स्तर पर परिणाम प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण हेतु क्रमशः 19 फरवरी, 22 फरवरी और 25 फरवरी को प्रातः 9 बजे से किए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य स्तर पर परिणामों की घोषणा प्रथम द्वितीय और तृतीय चरण हेतु क्रमशः 20 फरवरी, 23 फरवरी और 25 फरवरी को की जाएगी।

  • Related Posts

    लापरवाही और नियम उल्लंघन पर संबंधित बस ऑपरेटरों के विरुद्ध होगी कार्रवाई रू कलेक्टर रोहित व्यास चालकों-कर्मचारियों का पुलिस चरित्र सत्यापन और  मेडिकल परीक्षण अनिवार्य रूप से कराने दिए निर्देश कलेक्टर ने जिले में संचालित समस्त निजी बस ऑपरेटरों की बैठक लेकर बस संचालन व्यवस्था की समीक्षा

     जशपुरनगर 24 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में संचालित समस्त निजी बस ऑपरेटरों की बैठक लेकर बस संचालन व्यवस्था की समीक्षा की बैठक के दौरान…

    Read more

    कृषि क्रांति एक्सपो में उमड़ा किसानों का सैलाब 17 कंपनियों ने दिखाई रुचि मिलेट, औषधीय एवं उद्यानिकी फसलों के निर्यात को मिलेगा बढ़ावा किसानों को मिले नए बाजार के अवसर

      जशपुरनगर 24 मार्च 2026/ जिला प्रशासन जशपुर द्वारा कुनकुरी में आयोजित कृषि क्रांति एक्सपो में किसानों का उत्साह चरम पर दिखाई दे रहा है। एक्सपो के अंतर्गत आयोजित डेमॉन्स्ट्रेशन कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे