Ro no D15139/23

निर्यात संवर्धन पर आयोजित हुआ एक दिवसीय कार्यशाला

धमतरी 06 जून 2025/ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र धमतरी द्वारा रेजिन एण्ड एक्सेलिरेटिंग एमएसएमई परफार्मेस के तहत भारतीय विदेश व्यापार संस्थान कोलकाता के सहयोग से आज निर्यात जागरूकता एवं मार्गदर्शन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी।

स्थानीय होटल में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य एमएलएमई एवं संभावित निर्यातकों को निर्यात प्रलेखन, प्रक्रियाएं, बाजार तथा सरकारी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान कर उनकी निर्यात क्षमताओं को सुदृढ करना है। महापबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के श्री सुरेन्द्र पुरी गोस्वामी ने इस अवसर पर जिले को एक निर्यात केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए उद्यमियों शासकीय एजेन्सियों, जिले के निर्यातक, उद्योग एवं व्यापार संगठनों, बैंक, कृषक उत्पादक संगठन, स्व सहायता समूह, संगठन, वनधन संगठन एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को भारत सरकार द्वारा किये जा रह प्रयासों एवं सुविधाओं के संबंध में अवगत कराया गया। साथ ही औद्योगिक विकास नीति में निर्यात प्रोत्साहन अनुदान के विषय में भी जानकारी दी। उन्होंने जिले में विकसित किये जा रहें औद्योगिक अधोसंरचनाओं के विषय में विस्तार से बताया।

विषय विशेषज्ञ डॉ रंगराजन एवं सुश्री सुमनादास द्वारा निर्यात संबंधी सभी पक्षों पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया तथा निर्यात के इच्छुक उद्यमियों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में जिला अग्रणी प्रबंधक श्री इन्द्र कुमार टिलवानी , जिला प्रबंधक नाबार्ड
श्री पंकज सोनटाके, चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष श्री कैलाश कुकरेजा एवं प्रांतीय सचिव श्री अजय नसीन, जिला लघु वनोपज व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री इस्तयाक रोकडिया सहित नगर के राइस मिलर निर्यातक तथा कृषक संगठनों के 80 प्रतिभागियों ने निर्यात सबंधी प्रक्रियाओं को समझा एवं प्रश्नोत्तर से संदेहों का निराकरण किया।

  • Related Posts

    ड्रोन तकनीक से खेती को मिल रही नई दिशा दोनर समिति के ड्रोन से कृषक के खेत में किया गया कृषि दवाइयों का छिड़काव

    धमतरी, 28 जुलाई 2026/ जिले में कृषि कार्यों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा ड्रोन तकनीक…

    Read more

    वीबीजी रामजी के तहत जिले के स्कूलों में होगा अधोसंरचना विकास का व्यापक विस्तार

    लगभग 200 बालिका शौचालय, किचन शेड, मल्टी स्पोर्ट्स सहित अनेक निर्माण कार्यों से सुदृढ़ होगी शैक्षणिक व्यवस्था धमतरी, 28 जुलाई 2026/ जिले के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends