Ro no D15139/23

बीएड व डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी, 12 जून अंतिम तिथि

 कोरबा, 25 मई 2026/पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए द्विवर्षीय बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश निर्धारित नियमों के तहत आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है तथा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 जून 2026 रात्रि 12 बजे तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 13 जून से 15 जून 2026 तक निर्धारित शुल्क के साथ कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र 23 जून 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। बी.एड. एवं डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 28 जून 2026 को संभावित रूप से आयोजित की जाएगी।
प्रवेश परीक्षा के मॉडल उत्तर 29 जून 2026 को जारी किए जाएंगे, जिन पर अभ्यर्थी 29 जून से 3 जुलाई 2026 तक आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे। परीक्षा परिणाम की अंतरिम सूची 10 जुलाई 2026 को संभावित रूप से जारी की जाएगी तथा इस पर दावा-आपत्ति 10 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक आमंत्रित की जाएगी। प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण उपरांत अंतिम प्राविण्यता सूची 21 जुलाई 2026 को संभावित रूप से प्रकाशित की जाएगी।
विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरते समय सभी निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करने तथा समस्त जानकारी सही एवं स्पष्ट रूप से दर्ज करने की अपील की है। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन पत्र ही प्रवेश परीक्षा एवं काउंसलिंग पंजीयन हेतु मान्य होगा, इसलिए अभ्यर्थियों को पृथक से काउंसलिंग फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी। प्रवेश प्रक्रिया, नियम एवं दिशा-निर्देशों से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.pssou.ac.in    पर उपलब्ध है। साथ ही श्री जी के गढ़ेवाल सहायक कार्यक्रम समन्वयक मो.नं. 7489701037 व श्री आर के सक्सेना समन्वयक सहायक मो.नं.7067043721 पर सम्पर्क किया जा सकता है।  अध्ययन केंद्र शासकीय ई व्ही पी जी कॉलेज तहसील कार्यालय रोड में भी सम्पर्क किया जा सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया संबंधी विस्तृत कार्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा।
  • Related Posts

    सेवा सेतु केंद्र बना सुशासन की पहचान, प्रदेशभर में नागरिकों को मिल रही त्वरित राजस्व सेवाएं

      *सूरजपुर के श्री राकेश कुमार को कुछ ही घंटों में मिला निवास प्रमाणपत्र, सेवा सेतु व्यवस्था से बढ़ा आमजन का भरोसा* रायपुर, 17 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन,…

    Read more

    स्मार्ट मीटर लगने से लक्ष्मण यादव एवं प्रमोद गुप्ता ने घर के बिजली बिल को किया कम

      – बिजली खपत की सटीक जानकारी मिलने से नागरिकों में विद्युत बचत के प्रति आयी जागरूकता राजनांदगांव 17 जुलाई 2026। जिले में स्मार्ट बिजली मीटर उपभोक्ताओं के लिए सुविधाजनक…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण