Ro no D15139/23

“आदि कर्मयोगी अभियान” अंतर्गत जिला स्तर पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन 29 अगस्त को

अम्बिकापुर 28 अगस्त 2025/ अनुसूचित जनजातियों के विकास और कल्याण के लिए भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “आदि कर्मयोगी अभियान“ अंतर्गत जिला स्तर पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में 29 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया था। इसी क्रम में जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 10 जुलाई 2025 को “आदि कर्मयोगी अभियान“ की शुरुआत की गई है। यह अभियान विश्व का सबसे बड़ा जनजातीय नेतृत्व आंदोलन बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
अभियान का मुख्य उद्देश्य बहुविभागीय समन्वय, सामुदायिक भागीदारी एवं कैडर आधारित मॉडल के माध्यम से आदिवासी क्षेत्रों में उत्तरदायी शासन एवं योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। इस अभियान के माध्यम से अंतिम छोर तक सेवाओं की पहुंच और आदिवासी समुदायों को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। अधिकारीगण एवं आमंत्रित जनों से इस महत्वपूर्ण उन्मुखीकरण कार्यक्रम में सहभागी बनने का जिला प्रशासन द्वारा आग्रह किया गया है।

  • Related Posts

    जिला स्तरीय संयुक्त मॉक अभ्यास आयोजन 20 अगस्त को घुनघुटा बांध में नागरिकों से आपदा प्रबंधन की तैयारियों में सहयोग की अपील

      अम्बिकापुर 19 अगस्त 2026/   छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मिशन से किसानों को मिल रहा लाभ निःशुल्क मक्का बीज एवं कृषि विभाग के मार्गदर्शन से रमेश रजवाड़े ने 2 एकड़ में की मक्का की खेती

      अम्बिकापुर 19 अगस्त 2026/   राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मिशन अंतर्गत मोटा अनाज योजना के माध्यम से जिले के किसानों को फसल उत्पादन के लिए आवश्यक सहयोग, गुणवत्तापूर्ण बीज…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ