Ro no D15139/23

हमारें देश की गौरवशाली परम्परा है हम अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें और उनके सुख सुविधाओं का ख्याल रखें: रोहरा

युवा पीढ़ी इनके अनुभव और आशीर्वाद से अपने जीवन को और अच्छा बनाएं: कलेक्टर श्री मिश्रा

वृद्धजनों से भेंट कर शॉल, श्रीफल देकर किया सम्मानित*

* धमतरी 01 अक्टूबर 2025 / अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज शहर के अग्रसेन भवन में तक़रीबन 200 महिला-पुरुष वृद्धजनों से भेंट कर शॉल, श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया। वृद्धजनों को कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा महापौर श्री रामू रोहरा सहित जनप्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ व तिलक लगाकर स्वागत किया और शॉल, श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम श्रीमती प्रिया गोयल उपसंचालक समाज कल्याण डॉ. मनीषा पाण्डे सहित वरिष्ठ नागरिक, वृद्धजन उपस्थित थे।*
*कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि वृद्धजन हमारें लिए महत्वपूर्ण धरोहर है। आज की युवा पीढ़ी इनके अनुभवों और आशीर्वाद से अपने जीवन को अच्छा बना सकते है*
*उन्होंने युवा पीढ़ी से वृद्धजनों के अनुभवों और भावनाओं का सम्मान करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि वृद्धजन अनुभव का खजाना होते है। श्री मिश्रा ने कहा कि वृद्धजनों के सम्मान से ही आने वाली पीढ़ी का भविष्य और बेहतर एवं उज्ज्वल हो सकता है।*
*महापौर श्री रामू रोहरा ने संबोधित करते हुए कहा कि बुुजुर्ग घर की शोभा होते हैं। इनके रहने से आश्रय और संबल मिलता है। साथ ही यह हमारें हर समस्या का समाधान करने में सक्षम होते है।उन्होंने कहा कि हमारें देश की गौरवशाली परम्परा है हम अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें और उनके सुख सुविधाओं का ख्याल रखें। हर समाज को इनका पूरा आदर और सम्मान करना चाहिए तथा इनके अनुभवों का लाभ लेना चाहिए। क्योंकि उन्होंने अपने जीवन की लंबी यात्रा तय की है।*
इस अवसर पर उन्होंने धमतरी जिले में शासन और प्रशासन से किए जा रहे और होने वाले विकास कार्यों का भी जिक्र किया ।
उन्होंने कहा कि इनके रहने से परिवार को संबल और आश्रय मिलता है। आज जब शासन और प्रशासन धमतरी के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है, तब हमें अपने वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ना चाहिए। शासन द्वारा वृद्धजनों के लिए पेंशन योजना, स्वास्थ्य सुविधाएँ, वरिष्ठ नागरिकों हेतु कल्याणकारी योजनाएँ निरंतर लागू की जा रही हैं। साथ ही जिले में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इन सबका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।”
उन्होंने आगे कहा कि “हम सबकी जिम्मेदारी है कि अपने माता-पिता और बड़े बुजुर्गों को पूरा आदर दें, उनके सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें और उनके अनुभवों का लाभ लेकर समाज को आगे बढ़ाएँ। यही हमारे देश की गौरवशाली परंपरा है।”
अंत में उप संचालक समाज कल्याण डॉ. मनीषा पाण्डे ने सभी अतिथियों, वृद्धजनों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 10 मई को

      धमतरी, 30 अप्रैल 2026/ प्रयास बालक-कन्या आवासीय विद्यालयों में शिक्षा सत्र 2026-27 में कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा आगामी 10 मई को आयोजित की जाएगी। सहायक…

    Read more

    लेखा प्रशिक्षण के लिए आवेदन 01 मई से आमंत्रित आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई तक

      धमतरी, 30 अप्रैल 2026/संचालनालय कोष, लेखा एवं पेंशन के आदेशानुसार आगामी लेखा प्रशिक्षण सत्र जुलाई 2026 से अक्टूबर 2026 के लिये 01 मई 2026 से 29 मई 2026 के…

    Read more

    NATIONAL

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की